Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बाइक सफेद धुआं क्यों देती है? जानिए कारण और इसको ठीक करने का आसान तरीका

अगर आपका बाइक सफेद धुआं देता है तो सबसे पहले याद करें कि आखिरी बार आपने कब सर्विसिंग करवाया था। अगर बाइक की सर्विस डेट निकल गई है या फिर आने वाली है तो समय रहते इसे करवा लें। आप अपने बाइक को लोकल मकैनिक को भी दिखवा सकते हैं।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Wed, 04 Jan 2023 07:00 PM (IST)
Hero Image
इन मुख्य कारणों से निकलता है साइलेंसर से सफेद धुआं

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बाइक से सफेद धुआं निकलना अच्छी बात नहीं है। इससे कई समस्याएं होती हैं। यहां तक कि इसका सीधा असर माइलेज पर भी पड़ता है। अगर आपके बाइक से सफेद धुआं निकल रहा है तो ऐसा क्यों हो रहा है और इससे कैसे ठीक किया जाए इसके बारे में आपको यहां बताने जा रहे हैं।

दरअसल, कई बार सर्द की सुबह मे बाइक स्टार्ट करते समय बाइक से सफेद धुआं अधिक निकलता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि सिलेंडर हेड का टूटना, इंजेक्टर पंप का खराब होना, कंबशन चेंबर में तेल का जाना आदि। बहुत से लोग पैसे बचाने के चक्कर में लूज इंजन ऑयल डलवा लेते हैं। इससे भी है बाइक सही ढंग से परफ़ॉर्म नहीं कर पाती है। इसके अलावा, बाइक का पिस्टन खराब होने से साइलेंसर से सफेद धुआं निकलता है।

कैसे करें ठीक

अगर आपका बाइक सफेद धुआं देता है तो सबसे पहले याद करें कि आखिरी बार आपने कब सर्विसिंग करवाया था। अगर बाइक की सर्विस डेट निकल गई है या फिर आने वाली है तो समय रहते इसे करवा लें। इसके अलावा, आप अपने बाइक को लोकल मकैनिक को भी दिखवा सकते हैं। अगर इंजन ऑयल ओवरफ्लो कर रहा होगा तो वह ठीक कर देगा।

अगर इंजन ऑयल कम होगा तो आप ब्रांड का इंजन ऑयल अपने सामने मकैनिक से लगवा सकते हैं। अगर समय नहीं रहता है सर्विस सेंटर जाने का तो खराब पिस्टन को लोकल मकैनिक से बनवा सकते हैं। हालांकि, लोकल मकैनिक से बाइक रिपेयर करवाते समय सामने जरूर मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें

तेजी से लोगों की दिल में पैठ बना रही ये विदेशी कंपनी, 2022 में बेच दी 1 लाख से अधिक कारें

BYD Seal को ऑटो एक्सपो में किया जाएगा पेश, टेस्ला Model 3 ईवी से होगी लंबी