Move to Jagran APP

देश में सबसे अधिक होती है Hero Splendor की ब्रिकी, जानें इसके पीछे का असल कारण

इंडियन मार्केट में 1994 में पहली बार लॉन्च की गई Hero Honda Splendor अभी तक भारतीयों के दिल की धड़कन बनी हुई है। उस समय Splendor को कम्यूटर सेगमेंट में सबसे बेहतर बाइक माना जाता था। शुरुआती दिनों में हीरो और होंडा द्वारा संयुक्त रूप से पेश की जाने ये डेली कम्यूटर बाइक मौजूदा समय में Hero Splendor pro के नाम से भी जानी जाती है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Sun, 23 Jul 2023 07:00 PM (IST)
Hero Image
Why Splendor Get Number one Position in sales All time?
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत की टू-व्हीलर मार्केट में हीरो स्प्लेंडर को सबसे अधिक प्यार मिलता है। ब्रिकी चार्ट में भी इस बाइक का नाम पहले स्थान पर होता है। हर महीनें लाखों की सख्या में हीरो की इस बाइक को खरीदते हैं। आइये जानते हैं वो कौन सी वजह है जिसके चलते इस बाइक को लंबे समय से प्यार मिलता चला आ रहा है।

इन वजहों से स्प्लेडर बनी सबकी फेवरेट

इस बाइक की फेमस होने की कई वजह हैं। सबसे पहली वजह की बात करें तो ये वो बाइक है, जिसे 90 दशक में लॉन्च किया गया था, तब से लेकर लोगों का भरोसा इससे बढ़ता ही चला गया है। वहीं दूसरी वजह इस बाइक को कंपनी द्वारा समय दर समय अपडेट करते रहना है। किफायती कीमत में आने वाली इस बाइक को कंपनी ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए कुछ न कुछ नया अपडेट लाती रहती है।

तीसरी वजह इसका लो मेंटेनेंस कॉस्ट है। रोजाना इस्तेमाल करने के लिहाज से जाने जाने वाली इस बाइक को लोग डेली कम्यूट के लिए इस्तेमाल करते हैं। वहीं इसका ऊपयोग सामान डिलीवरी के लिए भी किया जाता है। ऐसे में अधिक चलने के कारण इसमें जो खराबी आती है उसको ठीक करवाने में काफी कम पैसे खर्च होते हैं। माइलेज के मामले में भी ये अच्छी बाइक है।

29 सालों से करोड़ों भारतीयों की बनी पसंद

इंडियन मार्केट में 1994 में पहली बार लॉन्च की गई Hero Honda Splendor अभी तक भारतीयों के दिल की धड़कन बनी हुई है। उस समय Splendor को कम्यूटर सेगमेंट में सबसे बेहतर बाइक माना जाता था। शुरुआती दिनों में हीरो और होंडा द्वारा संयुक्त रूप से पेश की जाने ये डेली कम्यूटर बाइक मौजूदा समय में Hero Splendor pro के नाम से भी जानी जाती है। हाल ही में कंपनी ने इसे एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश करते हुए Hero Splendor Plus XTEC नाम दिया है।

Hero Splendor जून सेल्स रिपोर्ट

पिछले महीने 2,38,340 यूनिट्स की बिक्री के साथ हीरो स्प्लेंडर इस सूची में शीर्ष पर रही। जून 2022 में बेची गई 2,70,923 इकाइयों की तुलना में यह 12.03 प्रतिशत की गिरावट थी, जिससे वॉल्यूम के मामले में 32,583 इकाइयों की गिरावट आई। हीरो स्प्लेंडर ने इस सूची में 31.08 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की। जून 2023 में बेची गई 1,31,920 इकाइयों के साथ होंडा शाइन दूसरे नंबर पर थी, जो जून 2022 में बेची गई 1,25,947 इकाइयों की तुलना में 4.74 प्रतिशत की सालाना वृद्धि है।