Move to Jagran APP

क्या10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री का लक्ष्य रह जाएगा अधूरा? SMEV ने जताई आशंका

2022 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री लगभग 6 लाख यूनिट रही जिसमें तीन प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया (E2W) निर्माता - हीरो इलेक्ट्रिक ओला और ओकिनावा ने पहली बार 1 लाख सालाना बिक्री का आंकड़ा पार किया। साल 2023 में बिक्री की संख्या में ग्रोथ हो सकती है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Mon, 02 Jan 2023 10:02 AM (IST)
Hero Image
साल 2022 में बिकीं 6 लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। सोसायटी ऑफ मैन्यूफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल (SMEV) का कहना है कि फाइनेंसियल ईयर 202-23 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री का जो लक्ष्य है उसमें 20 फीसद तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इस गिरावट का मुख्य कारण सरकार द्वारा लगभग 1,100 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी रोकना है। बता दें फाइनेंसियल ईयर 2022-23 में 10 लाख यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।

साल 2022 में बिकीं 6 लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

2022 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री लगभग 6 लाख यूनिट रही, जिसमें तीन प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया (E2W) निर्माता - हीरो इलेक्ट्रिक, ओला और ओकिनावा ने पहली बार 1 लाख सालाना बिक्री का आंकड़ा पार किया। इस आंकड़े को देखकर उम्मीद की जा सकती है कि साल 2023 में बिक्री की संख्या में ग्रोथ हो सकती है।

इन ओरिजनल इक्यूपमेंट मैन्यूफैक्चरर्स ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार पर अपना दबदबा कायम रखा है, जहां इनकी कुल बाजार हिस्सेदारी 50 फीसद से अधिक है। हालांकि कैलेंडर वर्ष 2022 में E2W उद्योग का प्रदर्शन लगभग 6 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ सकारात्मक दिखता है। SMEV का कहना है कि नीति आयोग और कई अन्य रिसर्च एजेंसियों द्वारा किए गए अनुमानों के साथ वॉल्यूम नहीं रखा गया है।

दिसंबर में गिरी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री

2022 के आखिरी महीने में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री आंकड़ों में 28 फीसद की गिरावट देखने को मिली है। वाहन पोर्टल के अनुसार, दिसंबर में कुल 59,554 यूनिट्स इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री देश में हुई है, वहीं एक महीने पहले नवबंर 2022 में इसकी सख्या 76,162 यूनिट्स की थी। हालांकि, ईवी निर्माण करने वाली कंपनियों को साल 2023 से काफी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें

Toyota Sales Report Dec: 2022 के आखिरी महीने में Toyota ने बेची 10,421 यूनिट्स गाड़ियां

कार इंजन को ओवरहीटिंग से बचाना है तो जरू करें ये काम, बढ़ जाएगी लाइफ