Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अक्टूबर में रहा Yamaha की इस धांसू बाइक का जलवा बिकी सबसे अधिक यूनिट्स, जानें इसमें क्या कुछ खास

यामाहा FZ में कंपनी के पास कुल चार मॉडल है। इसमें FZS 25 FZ 25 FZS FI और FZ FI शामिल हैं। इसमें ब्लूटूथ से चलने वाला ‘यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट एक्स’ फीचर भी है। इसके साथ ही इसमें ई-लॉक लोकेट माय बाइक हैजार्ड आदी भी है। इसके साथ ही सेफ्टी के तौर पर सिंगल चैनल एबीएस एलईडी हेडलाइट 140mm का वाइड रियर रेडियल टायर भी मिलता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Thu, 23 Nov 2023 08:26 AM (IST)
Hero Image
यामाहा FZ में कंपनी के पास कुल चार मॉडल है

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में यमाहा मोटर इंडिया ने अक्टूबर में जमकर ब्रिकी की है। इसमें सबसे अधिक ब्रिकी  यामाहा FZ की हुई है। यामाहा FZ में कंपनी के पास कुल चार मॉडल है। इसमें FZS 25, FZ 25, FZS FI और FZ FI शामिल हैं। इसमें कई अलग-अलग वेरिएंट भी मिलता है। वाहन निर्माता कंपनी ने FZ की पिछले महीने कुल 18 हजार से अधिक यूनिट की सेल की है।

वहीं अक्टूबर 2022 में 20,440 यूनिट की सेल हुई है। कंपनी ने पिछले महीने कुल 67,784 यूनिट्स की सेल की। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं। आखिर इस मोटरसाइकिल में क्या कुछ खास है जिसके कारण इसे इतना पसंद किया जा रहा है। 

Yamaha FZ कीमत और फीचर्स

मार्केट में इस मोटरसाइकिल की कीमत 1.05 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बाइक का लुक काफी शानदार है। इसके इंजन की बात करें तो इसमें 149cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। जो 7,250 RPM पर 12.2 bhp की पावर और 5,500 RPM पर 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसके इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें रेगुलर टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, एक 7-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक, एक वाइड हैंडलबार भी मिलता है। इसके साथ ही इसमें 282mm फ्रंट का डिस्क और 220mm रियर डिस्क ब्रेक सिंगल-चैनल ABS मिलता है। इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है।

Yamaha FZ सेफ्टी फीचर्स 

इसमें ब्लूटूथ से चलने वाला ‘यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट एक्स’ फीचर भी है। इसके साथ ही इसमें ई-लॉक, लोकेट माय बाइक, हैजार्ड आदी भी है। इसके साथ ही सेफ्टी के तौर पर सिंगल चैनल एबीएस, एलईडी हेडलाइट, 140mm का वाइड रियर रेडियल टायर भी मिलता है। इस बाइक के एग्जॉस्ट सिस्टम को बेहतर आवाज देने के लिए ही तैयार किया गया है। FZS FI पांच पेंट स्कीम मैट रेड (नया), डार्क मैट ब्लू, मैट ब्लैक, डार्क नाइट और विंटेज में बिकने के लिए आती है।

यह भी पढ़ें-

80 हजार से भी कम दाम पर मिलती हैं ये टॉप-5 मोटरसाइकिलें, TVS Star City Plus से लेकर Hero Splendor iSmart लिस्ट में शामिल

Royal Enfield Himalayan 450 केवल 2 दिनों में हो रही है लॉन्च, जानिए संभावित कीमत और अन्य डिटेल्स