Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Y-AMT: अपनी बाइक्‍स में Yamaha लाएगी नई तकनीक, बिना क्‍लच और लीवर के बदलेंगे गियर, जानें डिटेल

दुनिया के कई देशों में बेहतरीन बाइक्‍स को ऑफर करने वाली कंपनी Yamaha की ओर से नई तकनीक को लाने की तैयारी की जा रही है। जिससे बाइक चलाते हुए गियर बदलने में आने वाली परेशानी को खत्‍म किया जा सकता है। जापानी वाहन निर्माता की ओर किस तरह की तकनीक को हाल में पेश किया गया है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 26 Jun 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
दो पहिया वाहन निर्माता Yamaha की ओर से नई Y-AMT तकनीक को पेश किया गया है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापानी दो पहिया वाहन निर्माता Yamaha की ओर से बाइक चलाने के अनुभव को बदलने के लिए नई Y-AMT तकनीक को पेश किया गया है। इस तकनीक की क्‍या खासियत है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

यामाहा लाई Y-AMT

यामाहा की ओर से यूरोपिय बाजार में बाइक्‍स के लिए नई तकनीक को पेश किया गया है। इस तकनीक को कंपनी ने Y-AMT नाम दिया है। आने वाले समय में कंपनी इस तकनीक का उपयोग अपनी बाइक्‍स में करेगी। जिससे बाइक चलाने का अनुभव पूरी तरह से बदल जाएगा।

कंपनी ने दी यह जानकारी

कंपनी के मुताबिक Y-AMT तकनीक के कारण बाइक को चलाने के लिए क्‍लच और लीवर की जरूरत नहीं होगी। इसे बाइक के राइड बाय वायर तकनीक के साथ उपयोग में लाया जाएगा। जिससे क्‍लच दबाकर गियर बदलने की जरूरत खत्‍म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Toll बूथ पर डबल टोल और मनमानी होगी खत्‍म, केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने अधिकारियों को दी क्‍या सलाह, जानें डिटेल 

कैसे करेगी काम

कंपनी की यह नई तकनीक एक स्विचगियर माउंटेड पैनल के जरिए चलाई जा सकेगी। जिसे हाथ की अंगुली और अंगूठे से चलाया जा सकेगा। इससे तेज स्‍पीड में बाइक चलाने पर भी आसानी से और कम समय में ही गियर बदला जा सकेगा। जिसका अनुभव काफी आरामदायक होगा। इस तकनीक में राइडर खुद से गियर बदल पाएगा या फिर यह काम ऑटोमैटिक तरीके से बाइक खुद भी कर देगी।

अन्‍य कंपनियां भी करती हैं उपयोग

यामाहा के Y-AMT की तरह ही कुछ और कंपनियों की ओर से भी इससे मिलती हुई तकनीक का उपयोग किया जाता है। होंडा की ओर से अपने स्‍कूटर और बाइक्‍स में डीसीटी तकनीक का उपयोग किया जाता है। वहीं कुछ कंपनियां 90 फीसदी स्‍कूटर्स में सीवीटी तकनीक का उपयोग करती हैं। बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से भी अपनी बाइक्‍स में एएसए तकनीक का उपयोग किया जाता है। यामाहा भी पहले अपनी बाइक एफजेआर 1300 में YCC-S का उपयोग कर चुकी है।

यह भी पढ़ें- कम कीमत में आईं Jawa की यह बेहतरीन बाइक्‍स, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत