Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2023 KTM 390 Duke अपडेट होकर हुई लॉन्च, 13 हजार महंगी इस बाइक में जानें क्या है खास?

2023 KTM 390 Duke Launched In India नई 390 ड्यूक में बड़ा 399cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह मोटर 44.25bhp और 39Nm बनाता है और इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक स्लिपर क्लच और क्विकशिफ्टर से भी लैस है। जैसा कि कहा गया है केटीएम ने अब 390 ड्यूक में और भी अधिक राइडर एड्स जोड़े हैं जैसे लॉन्च कंट्रोल राइड मोड (स्ट्रीट रेन और ट्रैक) शामिल है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Mon, 11 Sep 2023 11:22 AM (IST)
Hero Image
2023 KTM 390 Duke Launched In India

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। नई KTM 390 Duke लंबे इंतजार के बाद आज आखिरकार लॉन्च हो गई है। इसे भारत में 3 लाख 11 हजार 3.11 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) कीमत में लॉन्च किया गया है। अपडेटेड KTM 390 Duke को कुछ बदलाव किए गए हैं, जिसके बारे में इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं। पुरानी KTM 390 Duke की तुलना में ये बाइक 13 हजार रुपये महंगी हो गई है।

बुकिंग शुरू

इस नई 390 Duke की बुकिंग ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। बुकिंग कीमत रु. 4,499, और डिलीवरी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। देशभर में KTM डीलरशिप ने भी इतनी ही कीमत पर बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप भी किसी नई बाइक की तलाश कर रहे हैं तो ये आपके लिए सही समय है।

स्टाइल में हुआ ये अपडेट

इस नई 390 ड्यूक को स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस डिपार्टमेंट में अब तक का सबसे व्यापक अपग्रेड मिला है। ऑस्ट्रियाई ब्रांड ने मोटरसाइकिल को और भी शानदार बनाने के कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं। इसमें एक एलईडी हेडलाइट है जो पहले की तुलना में चौड़ी दिखती है और बूमरैंग के आकार के डीआरएल अधिक आक्रामक लगते हैं। फ्यूल टैंक पहले से अधिक मस्कूलर दिखाई दे रही है। इसमें नया स्प्लिट-सीट सेटअप है, जिसमें रियर सबफ्रेम खुला रहता है। कुल मिलाकर, 2024 KTM 390 Duke 2023 मॉडल से बड़ी दिखती है।

कितना दमदार है इसका इंजन और फीचर?

नई 390 ड्यूक में बड़ा 399cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह मोटर 44.25bhp और 39Nm बनाता है और इसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक स्लिपर क्लच और क्विकशिफ्टर से भी लैस है। जैसा कि कहा गया है, केटीएम ने अब 390 ड्यूक में और भी अधिक राइडर एड्स जोड़े हैं, जैसे लॉन्च कंट्रोल, राइड मोड (स्ट्रीट, रेन और ट्रैक), और सभी मापदंडों की निगरानी के लिए पांच इंच का टीएफटी डिस्प्ले जोड़ा गया है। फीचर्स में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसी अन्य सुविधाएं देखने को मिल जाएंगी।