Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BMW F 900 GS और F 900 GS Adventure भारत में लॉन्च; LED लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स लैस

BMW F 900 GS और BMW F 900 GS Adventure Launch BMW Motorrad में भारत में अपनी दो बाइक को लॉन्च किया है ये दोनों F 900 GS और F 900 GS Adventure है। दोनों बाइक में 895cc का बड़ा लिक्विड-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह भारत में 800-900 cc सेगमेंट में ट्रायम्फ टाइगर 900 और सुजुकी वी-स्ट्रॉम 800 DE जैसी बाइक को टक्कर देगी।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Wed, 18 Sep 2024 08:30 AM (IST)
Hero Image
BMW F 900 GS और BMW F 900 GS Adventure लॉन्च हुई।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW Motorrad ने भारत में F 900 GS और F 900 GS Adventure को लॉन्च किया है। इन दोनों बाइक को ADVs बड़े इंजन और अपडेटेड डिज़ाइन के साथ लाया गया है। यह दोनों बाइक BMW F 850 GS और F 850 GS एडवेंचर की जगह लेंगी। आइए जानते हैं कि इन दोनों बाइक को किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

BMW F 900 GS And F 900 GS Adventure: कीमत

नई BMW F 900 GS की एक्स-शोरूम कीमत 13,75,000 रुपये और F 900 GS Adventure की एक्स-शोरूम कीमत 14,75,000 रुपये है। यह दोनों ही भारत में CBU के रूप में उपलब्ध है। इनकी डिलीवरी अक्टूबर 2024 में शुरू होगी।

BMW F 900 GS And F 900 GS Adventure: कलर ऑप्शन

F 900 GS को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जो साओ पाउलो येलो और लाइट व्हाइट/रेसिंग ब्लू मेटैलिक है। वहीं, F 900 GS एडवेंचर को भी दो कलर ऑप्शन में लेकर आया गया है, जो ब्लैक स्टॉर्म मेटैलिक और व्हाइट एल्युमिनियम मैट है।

यह भी पढ़ें- Yamaha ने MotoGP Edition में लॉन्‍च की R15 और MT-15 बाइक्‍स, कीमत 1.73 लाख से शुरू

BMW F 900 GS And F 900 GS Adventure: क्या नया है?

BMW F 900 GS का डिजाइन को रैली बाइक पर बेस्ड है। इसमें एक ऊंचा  हैंडलबार और निचले-सेट वाले फुट पेग दिए गए हैं। वहीं, BMW F 900 GS एडवेंचर में डिजाइन को अपडेट किया गया है। नया बॉडी पैनल हैं पहले से ज़्यादा स्लीक हैं, लेकिन फिर भी यह काफी हद तक F 850 GSA जैसा ही दिखता है।

BMW F 900 GS And F 900 GS Adventure: इंजन

इन दोनों बाइक में 895cc का बड़ा लिक्विड-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर इंजन लगा हुआ है, जो 105 PS और 93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया गया है। दोनों बाइक की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटा से ज़्यादा है।

BMW F 900 GS And F 900 GS Adventure: क्या नहीं बदला

दोनों में 6.5-इंच का बड़ा TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो म्यूज़िक और नेविगेशन कंट्रोल के लिए ब्लूटूथ के ज़रिए स्मार्टफ़ोन कनेक्टिविटी दी गई है। इसके साथ ही LED लाइटिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, क्रूज़ कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स, एडजस्टेबल ब्रेक, क्लच और गियर लीवर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा दोनों बाइक में रोड और रेन राइडिंग मोड दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Triumph Speed T4 और नई Speed400 हुई लॉन्‍च, मिलेगा 400 सीसी इंजन, कीमत 2.17 लाख रुपये से शुरू