Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nissan Magnite Facelift Launch: निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट हुई लॉन्च; कीमत 5.99 लाख रुपये, मिले 55 सेफ्टी फीचर्स

Nissan Magnite Facelift Launch नई सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट SUV Nissan Magnite Facelift भारत में लॉन्च हो गई है। इसे भारत में 5.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें VDC ESC TPMS EBS के साथ ABS ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ऑटो डिम फ्रेमलेस IVRM कूल्ड ग्लव बॉक्स फ्रंट आर्मरेस्ट 336-540 लीटर बूट स्पेस भी दिया गया है।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Fri, 04 Oct 2024 03:45 PM (IST)
Hero Image
Nissan Magnite Facelift भारत में लॉन्च हुई।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। निसान इंडिया ने भारत में अपनी नई सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट SUV Nissan Magnite Facelift को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत पिछले मॉडल जितनी ही रखी गई है। कंपनी ने इसमें 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट किन नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है।

Nissan Magnite Facelift: एक्सटीरियर

नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट के डिजाइन में बदलाव देखने के लिए मिले है। इसके अपग्रेड के हिस्से के रूप में एक नया फेस और क्रोम इंसर्ट दिया गया है। इसमें नए डिजाइन का अलॉय व्हील्स दिया गया है। वहीं, इसके पीछे की तरफ दिए गए टेल लैंप्स में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कार को नया लुक देने के लिए उसके एलिमेंट्स को बदला गया है।

Nissan Magnite Facelift 2024 launch

Nissan Magnite Facelift: इंटीरियर

इसके केबिन और लेआउट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन निसान ने इसके टच सरफेस और अपहोल्स्ट्री के लिए नया स्टीयरिंग व्हील और कलर स्कीम दिया है। इसके साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन मिररिंग, ड्राइवर की सीट के लिए ऊंचाई समायोजन, पावर्ड मिरर, HEPA एयर फ़िल्टर, LED हेडलैंप और LED DRLs जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें नया I-key दिया गया है। जिसकी वजह से आप 60 मीटर की दूर से इसके इंजन को स्टार्ट कर सकते हैं।

इसके साथ ही इसमें बाई फंक्शनल प्रोजेक्टर के साथ ऑटो एलईडी लैंप, ऑटो डिम फ्रेमलेस IVRM, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, फ्रंट आर्मरेस्ट, 336-540 लीटर बूट स्पेस, 19+ यूटिलिटी स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Nissan Magnite Facelift 2024 launch

Nissan Magnite Facelift: सेफ्टी फीचर्स

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को पैसेंजर की सेफ्टी के लिए कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें VDC, ESC, TPMS, EBS के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट, रेनफोर्ड बॉडी स्ट्रक्चर, डोर प्रेशर सेंसर और ग्रेविटेशनल सेंसर, ड्राइवर सीट बेल्ट लैप प्रेटेनस्रनर,  6 एयर बैग्स, सभी सीट के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, ISO FIX चाइंल्ड सिट एन्चोरेजेस, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, ESS जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।

Nissan Magnite Facelift: इंजन

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट में 1.0-लीटर NA पेट्रोल या 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका 1.0-लीटर NA पेट्रोल वाला इंजन 71 bhp और 96 Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल वाला इंजन 99 bhp और 160 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन छह-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है।

Nissan Magnite Facelift 2024 launch

Nissan Magnite Facelift: कीमत

निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को 6 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जो Visia, Visia+, Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna+ है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Nissan Magnite Facelift price

1.0-लीटर NA पेट्रोल इंजन

  • Visia MT की कीमत 5.99 लाख रुपये है।
  • Visia AMT की कीमत 6.59 लाख रुपये है।
  • Acenta MT की कीमत 7.14 लाख रुपये है।
  • Acenta AMT की कीमत 7.64 लाख रुपये है।
  • N-Connecta MT की कीमत 7.86 लाख रुपये है।
  • N-Connecta AMT की कीमत 8.36 लाख रुपये है।
  • Tekna MT की कीमत 8.75 लाख रुपये है।
  • Tekna AMT की कीमत 9.25 लाख रुपये है।

1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

  • N-Connecta MT की कीमत 9.19 लाख रुपये है।
  • Acenta CVT की कीमत 9.79 लाख रुपये है।
  • Tekna MT की कीमत 9.99 लाख रुपये है।
  • Tekna+ MT की कीमत 10.35 लाख रुपये है।
  • N-Connecta CVT की कीमत 11.14 लाख रुपये है।
  • Tekna CVT+ की कीमत 11.50 लाख रुपये है।

Nissan Magnite Facelift: मुकाबला

भारतीय बाजार में निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट का मुकाबला मारुति ब्रेजा, टोयोटा टैसर, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, मारुति फ्रोंक्स और महिंद्रा XUV3XO से रहता है। वहीं, अगले 30 महीनों में निसान इंडिया भारत में 5 गाड़ियां लेकर आने वाली है। इसके दो-पंक्ति वाली C-SUV, तीन-पंक्ति वाली  C-SUV और एक इलेक्ट्रिक कार रहने वाली है।

यह भी पढ़ें- Kia Carnival हुई भारतीय बाजार में लॉन्‍च, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स, कीमत 63.90 लाख रुपये से शुरू