Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2023 Honda CB200X की 10 साल की वारंटी के साथ दमदार एंट्री, कीमत 1.47 लाख रुपये से शुरू

2023 Honda CB200X Launch इस मोटरसाइकिल की डिजाइन CB500X ADV से काफी मिलता -जुलता लगता है। लुक के साथ इस मोटरसाइकिल का इंजन भी दमदार है। इसका इंजन दूसरे बाइक्स के तुलना में अधिक प्रीमियम होता है। इसमें फीचर्स के तौर पर एडवांस्ड फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया है। इसमें 184.40cc 4 स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर BSVI OBD2 PGM-FI इंजन मिलता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 15 Sep 2023 06:53 PM (IST)
Hero Image
2023 Honda CB200X भारतीय बाजार में हुई लॉन्च

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने OBD2 नॉर्म्स के हिसाब से 2023 CB200X बाइक को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें, इस मोटरसाइकिल की कीमत 1.47 लाख रुपये है। आप इस मोटरसाइकिल को खरीदना चाहते हैं तो अपने नजदीकी रेड विंग डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। कई वर्षो से लोगों के द्नारा 180 से 200 सीसी वाली सेगमेंट की मोटरसाइकिल पसंद आ रही है।

2023 Honda CB200X फीचर्स

इस मोटरसाइकिल की डिजाइन CB500X ADV से काफी मिलता -जुलता लगता है। लुक के साथ इस मोटरसाइकिल का इंजन भी दमदार है। इसका इंजन दूसरे बाइक्स के तुलना में अधिक प्रीमियम होता है। इसमें फीचर्स के तौर पर एडवांस्ड फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया है, जिसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, टैकोमीटर, फ्यूल गेज, ट्विन ट्रिप मीटर, बैटरी वोल्टमीटर, गियर पोजिशन के साथ एक वॉच भी मिलती है। इसके साथ ही इसमें  USD फ्रंट फोर्क्स और पीछे मोनो-शॉक एब्जॉर्बर भी मिलता है। वाहन निर्माता कंपनी वारंटी पैकेज  (3 साल स्टैंडर्ड + 7 साल ऑप्शनल) भी दे रही है।

2023 Honda CB200X इंजन 

इसमें शार्प फेयरिंग, फुल LED हेडलाइट्स और गोल्ड-फिनिश USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स ,  गार्ड-माउंटेन LED टर्न इंडीकेटर्स मिलता है। 2023 होंडा Cb200X हॉर्नेट 2.0 के साथ इंजन और प्लेटफॉर्म भी शेयर करता है।  इंजन की बात करें तो इसमें  184.40cc, 4 स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर BSVI OBD2 PGM-FI इंजन मिलता है। पहले के मुकाबले ये और ईको फ्रेंडली हो गई है। जो 8,500 आरपीएम पर 17 बीएचपी की पावर और 6,000 आरपीएम पर 15.9 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

2023 Honda CB200X सेफ्टी फीचर्स 

आपको बता दें, वाहन निर्माता कंपनी ने इस बाइक में कई सेंसर और कम्पोनेंट का भी इस्तेमाल किया है। किसी खराबी का पता चलने पर ये पैनल पर वार्निंग अलर्ट भी देता है। राइडर की सेफ्टी को बढ़ाने के लिए इसमें सिंगल -चैनल एबीएस के साथ डुअल पेटल डिस्क ब्रेक भी मिलता है। इसमें एक नया असिस्ट और स्लिपर क्लच भी है जो गियर शिफ्टिंग को आसान बनाता है।

यह भी पढ़ें-

2023 Honda CB300F को OBD-II A अनुरूप इंजन के साथ किया गया लॉन्च, 1.7 लाख रुपये है कीमत