Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2023 Honda H'ness CB350 और CB350RS मॉडल कई दमदार फीचर्स से हैं लैस, कीमत 2.10 लाख रुपये से शुरू

2023 Honda Hness CB350 और CB350RS होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी 2023 Honda Hness CB350 और CB350RS बाइक को लॉन्च कर दिया है। वो भी कई दमदार अपडेट्स के साथ चलिए आपको इस मोटरसाइकिल से जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 11 Mar 2023 03:03 PM (IST)
Hero Image
2023 Honda H ness CB350 and CB350RS equipped with many powerful features

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क।  होंडा देश में सबसे अधिक मोटरसाइकिल और स्कूटरों की सेल करने वाली कंपनियों में से एक है।  इंडियन मार्केट में होंडा ने अपनी दो दमदार मोटरसाइकिल 2023 Honda H'ness CB350 और CB350RS कौ लॉन्च किया है। इसमें आपको काफी कुछ नया देखने को मिलेगा और ये दोनो बाइक आने वाली उत्सर्जन मानदंडों का भी पालन करेंगे। लेकिन क्या आप इस बाइक के खास बातों के बारे में जानते हैं।

2023 Honda H'ness CB350 और CB350RS: कॉस्मेटिक बदलाव

होंडा ने H'ness CB350 और CB350RS में कोई कॉस्मेटिक बदलाव नहीं किया है। लेकिन H'ness CB350 में बहुत सारे क्रोम एलिमेंट्स के साथ एक रेट्रो डिजाइन है। दूसरी ओर, CB350RS को एक स्क्रैम्बलर से कुछ दमदार डिजाइन मिलता है। आपको बता दें, दोनों मोटरसाइिकल में चारों तरफ एलईडी लाइटिंग आती है।

2023 Honda H’ness CB350 और CB350RS: फीचर एडिशन

वाहन निर्माता कंपनी ने अपनी दोनों मोटरसाइकिलों में इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल को जोड़ा है। CB350RS अब होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है। यह सुविधा पहले से ही H'ness CB350 में उपलब्ध थी। इसमें फीचर्स के तौर पर एक डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल हैं। ये एक ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम है। इसके अलावा H'ness CB350 में अब स्टैंडर्ड के तौर पर स्प्लिट सीट सेटअप मिलता है।

2023 Honda H’ness CB350 और CB350RS: इंजन

आपको बता दें, वाहन निर्माता कंपनी ने इस बाइक के इंजन में एकमात्र परिवर्तन किया है। अब ये OBD2 अनुरूप है। ये 350 सीसी, एयर-कूल्ड इंजन 20.78 बीएचपी और 3,000 आरपीएम पर 30 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ड्यूटी पर गियरबॉक्स एक 5-स्पीड यूनिट है जिसे स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच भी मिलता है।

2023 Honda H'ness CB350 और CB350RS: कस्टम किट

कंपनी ने H'ness CB350 के लिए चार नए कस्टम किट और CB350RS के लिए दो किट पेश किए हैं। H'ness में कंफर्ट किट, टूरर किट, कैफे रेसर किट और सोलो कैरियर किट है। CB350RS में Cafe Racer RS और SUV किट हैं। इन एक्सेसरीज पर 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी भी मिलेगी।

2023 Honda H’ness CB350 और CB350RS: कीमत और वेरिएंट

H'ness CB350 तीन वेरिएंट्स - DLX, DLX Pro और DLX Pro Chrome में आती  है। जिसकी कीमत 2.10 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होती हैं। CB350RS की कीमत 2.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और यह तीन वेरिएंट डीएलएक्स, डीएलएक्स प्रो और डीएलएक्स प्रो डुअल टोन में आती है।