Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इटालियन कंपनी Aprilia की RS457 में क्या कुछ होगा खास, यहां पढ़ें डिटेल्स

स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली इटालियन कंपनी Aprilia ने हाल ही में भारत में अपनी सुपरस्पोर्ट्स बाइक RS457 से पर्दा उठा दिया है। हालांकि विदेश में तो ये पहले से ही लॉन्च हो चुकी है।लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर इंडिया बाइक वीक 2023 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला KTM RC 390 और Yamaha YZF–R3 से होगा।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sun, 03 Dec 2023 10:43 AM (IST)
Hero Image
इंडिया बाइक वीक 2023 में इसे लॉन्च किया जा सकता है

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में स्पोर्ट्स बाइक की डिमांड काफी अधिक है। सबसे अधिक इसे युवाओं द्वारा पसंद किया जाता है। स्पोर्ट्स बाइक बनाने वाली इटालियन कंपनी Aprilia ने हाल ही में भारत में अपनी सुपरस्पोर्ट्स बाइक RS457 से पर्दा उठा दिया है। हालांकि विदेश में तो ये पहले से ही लॉन्च हो चुकी है।

इंडिया बाइक वीक 2023

लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे इंडिया बाइक वीक 2023 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। वाहन निर्माता कंपनी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। इस मोटरसाइकिल का डिजाइन काफी शानदार और अट्रैक्टिव है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बाइक के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

इसका मुकाबला KTM RC 390 और Yamaha YZF–R3 से होगा

जब ये स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च हो जाएगी तब इसका मुकाबला KTM RC 390 और Yamaha YZF–R3 से होगा। आने वाली अप्रिलिया RS 457 में बड़ी रेंज वाली स्टाइलिंग एलिमेंट्स भी मिल सकते हैं। इसमें डबल फ्रंट फायरिंग स्टील 2–इन–2 एग्जास्ट, अंडरबेली साइलेंसर, LED फ्रंट हैंड लैंप और नया 5 इंच टीएफटी कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होगा। इस मोटरसाइकिल में कई दमदार एडवांस्ड टेक्नोलॉजी मिलेगी।

न्यू अप्रिलिया RS 457 इंजन

वाहन निर्माता कंपनी न्यू अप्रिलिया RS 457 में 457cc का लिक्विड–कूल्ड पैरेलल ट्विन–सिलेंडर इंजन दे सकती है। या 47bhp की पावर पर बेस्ड है और 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। वहीं सेटअप में स्लिपर क्लच और एक क्विक शिफ्ट भी दिया गया है। इसमें राइट मोड एबीएस, राइटर बाय वायर, थ्री–लेवल ट्रेक्शन कंट्रोल और डिजिटल टीएफटी और अन्य राइडर भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-

ola S1 X+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का शानदार मौका, कंपनी ने शुरू किया 'दिसंबर टू रिमेंबर' कैंपेन

ठंड के मौसम में रखें अपनी इलेक्ट्रिक कार का खास ख्याल, बीच रास्तें में नहीं होंगे परेशान