Hero MotoCorp ने मार्च महीने में बेची सबसे ज्यादा बाइक, Suzuki ने Royal Enfield को पछाड़ा
Best selling two-wheeler brands in March 2023 देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Motocorp ने मार्च महीने में अपने सबसे ज्यादा उत्पाद बेचे हैं। Suzuki Motorcycle India भारत में टॉप-5 दोपहिया ब्रांड्स की लिस्ट में एंट्री मार ली है। (फाइल फोटो)।
By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Thu, 06 Apr 2023 01:55 PM (IST)
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों के लिए मार्च 2023 बढ़िया महीना साबित हुआ है। इस महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Motocorp ने मार्च महीने में अपने सबसे ज्यादा उत्पाद बेचे हैं। अन्य कंपनियों की बात करें तो TVS Motor Company, Bajaj Auto और Suzuki Motorcycle India जैसी कंपनियों ने भी ठीक-ठाक नंबर किए हैं। आइए आपको दोपहिया वाहनों की अप्रैल माह की सेल्स रिपोर्ट के बारे में बताते हैं।
.jpg)
Hero MotoCorp
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने मार्च 2023 में घरेलू बाजार में 5,02,730 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछली बार की तुलना में यह 20.9 प्रतिशत अधिक है। आपको बता दें कि साल 2022 के मार्च में कंपनी ने 4,15,764 यूनिट्स की बिक्री की थी।.jpg)
TVS Motor Company
TVS ने मार्च 2023 में 2,40,780 यूनिट्स बेची हैं। कंपनी ने 22.4 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है। पिछले साल कंपनी ने इस अवधि में 1,96,596 यूनिट्स की बिक्री की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने फरवरी माह में 2,21,402 यूनिट्स की बिक्री के साथ 8.7% की वृद्धि दर्ज की। हाल ही में कंपनी ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 1 लाख यूनिट्स बेची हैं।.jpg)
Honda Motorcycle & Scooter India
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की बिक्री में 36 प्रतिशत की भारी गिरावट हुई है। मार्च 2023 में कंपनी केवल 1,97,512 यूनिट्स की बिक्री कर पाई है। जबकि पिछले साल इस अवधि में इसकी घरेलू बिक्री 3,09,549 यूनिट्स थी। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2023 में इसकी बिक्री में 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि Shine 100cc और Activa H-Smart जैसे नए मॉडलों के लॉन्च के साथ HMSI को अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की उम्मीद है।.jpg)
Bajaj Auto
भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने मार्च 2023 में 1,52,287 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने अपने उत्पादों की बिक्री में 42% की भारी वृद्धि दर्ज की है। पिछले साल इसी अवधि में इसकी घरेलू बिक्री 1,07,081 यूनिट्स रही थी। हालांकि, बजाज के निर्यात में गिरावट जारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने बिक्री में 40% की भारी गिरावट दर्ज की है, क्योंकि अक्टूबर 2022 में इसकी 2,06,000 यूनिट्स बिक गई थी।.jpg)
Suzuki Motorcycle India
Suzuki Motorcycle India भारत में टॉप-5 दोपहिया ब्रांड्स की लिस्ट में एंट्री मार ली है। कंपनी मार्च 2023 में रॉयल एनफील्ड को पछाड़कर भारत में पांचवां सबसे अधिक बिकने वाला दोपहिया ब्रांड बन गई है। आपको बता दें कि Suzuki ने मार्च 2023 में 73,069 यूनिट्स की बिक्री की जिसमें 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले साल इसी अवधि में इसकी बिक्री 50,734 यूनिट्स रही थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की बिक्री में 39.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आपको बता दें कि फरवरी 2023 में इसकी 52,455 यूनिट्स ही बेच पाई थी।.jpg)