Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bike Under 3 Lakh: 3 लाख से भी कम कीमत में आती है ये दमदार बाइक्स, स्पोर्टी डिजाइन के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन

Bike Under 3 Lakh अगर आपका बजट 3 लाख रुपये तक का है तो आज हम आपके लिए 3 लाख रुपये से कम कीमत की बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं। इसमें KTM 390 Duke Suzuki V-Strom SX Honda CB300R TVS Apache RR 310 शामिल है। TVS Apache RR 310 को हाल ही में अपडेट किया गया है। ये बाइक पहले से और भी शानदार हो गई है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sun, 03 Sep 2023 07:55 PM (IST)
Hero Image
Bike Under 3 Lakh: 3 लाख से भी कम कीमत में आती है ये दमदार बाइक्स

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। अगर आप स्पोर्टी लुक वाली बाइक पसंद करते हैं और आपका बजट 3 लाख रुपये तक का है तो आज हम आपके लिए उन बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं। इन बाइक्स का रोड प्रेजेंस इतना धांसू है कि आपको राइड करने में भी मजा आ जाएगा। चलिए आपको बताते हैं इन शानदार बाइक्स के बारें में।

KTM 390 Duke

भारतीय बाजार में मौजूद ये बाइक लुक वाइज काफी धांसू है। इस मोटरसाइकिल की कीमत 2.96 हजार रुपये है। इस बाइक में 373 सीसी का इंजन है। जो 9000 rpm पर 32kW  की पावर जनरेट करती है। इसे 2017 में लॉन्च किया गया था। इसे 17 इंच के अलॉय व्हील भी मिलता है।

Suzuki V-Strom SX

भारतीय बाजार में इस मोटरसाइकिल की कीमत 2.12 लाख रुपये है। इसमें 19 इंच के फ्रंट व्हील पर सेमी -नॉबी टायर भी आती है। इसमें Suzuki Oil-Cooling System (SOCS) इंजन भी मिलता है। जो अच्छे पावर के लिए जानी जाती है।

 

Honda CB300R

होंडा भारतीय बाजार में सबसे अधिक बाइक्स की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। इस बाइक की कीमत 2.77 लाख रुपये है। इसमें 286 सीसी का सिंगल -सिलेंडर इंजन मिलता है। इसमें कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें एक गोल एलईडी हेडलाइट भी मिलता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एलईडी लाइट मिलता है।इनमें डस्क येलो और मेटालिक ब्लैक कलर शामिल हैं।

TVS Apache RR 310

इस बाइक की कीमत 2.72 लाख रुपये है। इस बाइक को हाल ही में अपडेट किया गया है। ये बाइक पहले से और भी शानदार हो गई है इसे अपडेट किया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल कंट्रोल (ETC), इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU)  दिया गया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल ग्रिप, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी (ETB) भी मिलता हैं।