Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एक मोटरसाइकिल की कीमत में खरीद सकते हैं दिल्ली में 100 फ्लैट! ये हैं दुनिया की सबसे महंगी बाइक्स

Most Expensive Motor Bikes बहुत से लोगों को बाइक के कलेक्शन का शौक होता है इसलिए आज हम दुनिया में सबसे महंगी टॉप 10 बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 31 Dec 2022 12:35 PM (IST)
Hero Image
You can buy 100 houses for the price of a motorcycle

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दुनिया में एक से बढ़कर एक महंगी मोटरसाइकिल मौजूद हैं। इन्हें खरीदना ज्यादातर लोगों के बस की बात नहीं है। इनके बारे में जानकर आपको बहुत हैरत होगी। हम आपके लिए टॉप 10 सबसे महंगी बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में आपको दुनिया की शीर्ष 10 सबसे महंगी मोटर बाइक के बारे में जानकारी मिलेगी। कुछ तो इतनी महंगी है कि एक बाइक की कीमत में आप दिल्ली में 100 फ्लैट खरीद सकते हैं।

Neiman Marcus Limited Edition Fighter  

ये दुनिया की सबसे महंगी बाइक की लिस्ट में पहले नंबर पर शामिल है। आपको बता दें, इसकी कीमत 91 करोड़ रुपये (11 Million Dollar) है। रिलीज के बाद से इसकी केवल 45 यूनिट्स बिकी हैं। इसकी शीर्ष गति 190 मील प्रति घंटा है। यह 120ci 45-डिग्री एयर-कूल्ड वी-ट्विन इंजन द्वारा संचालित होती है।

1949 E90 AJS Porcupine

हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर ये मोटरसाइकिल शामिल है। ये एक फुल फ्रेम वाली मोटरसाइकिल है। इसमें 500 सीसी एल्यूमीनियम मिश्र धातु का इंजन लगा है। यह बाइक चलते समय झटका देती है, इसलिए इसे "जैम-पॉट" भी कहा जाता है। इसकी कीमत ($7 Million) लगभग 58 करोड़ रुपये है।

Ecosse ES1 Spirit

Ecosse ES1 Spirit मोटरसाइकिल को दो चीजों द्वारा परिभाषित किया जाता है। इसमें एक रियर सस्पेंशन है और एक स्विंग आर्म। ये दोनों ही गियरबॉक्स से जुड़ी होती हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन इंजन से जुड़ा है। इसकी कीमत लगभग 29 करोड़ रुपये है।

Hidebrand & Wolfmuller

हेनरिक, विल्हेम और एलोइस वोल्फ मूलर ने मिलकर इस मोटर बाइक का निर्माण किया था। इसमें न तो क्लच है और न ही पैडल। इसे स्टार्ट करने के लिए थ्रॉटल को स्टार्ट कर आगे धकेलने की आवश्यकता होती है। इसकी कीमत लगभग 28.96 करोड़ रुपये है।

BMS Nehmesis 

यह मोटरबाइक एयर-राइड तकनीक पर आधारित है। ये सिंगल-साइड स्विंग आर्म और रियर सस्पेंशन के चलते काफी पसंद की जाती है। आपको बता दें कि इसकी कीमत (3 Million डॉलर) 24.82 करोड़ रुपये है। BMS Nehmesis मोटरबाइक 2022 में दुनिया की सबसे महंगी बाइक ब्रांड्स में से एक है।

Harley Davidson Cosmic Starship

हार्ले डेविडसन कॉस्मिक स्टारशिप लगातार 10 सबसे महंगी बाइक की सूची में पहले स्थान पर रही, लेकिन 2022 में यह छठे स्थान पर है।3.5 डॉलर मिलियन में बिकने के बावजूद, वर्तमान में यह 1.2 मिलियन डॉलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारतीय रुपये में इसकी कीमत लगभग 12.3 करोड़ रुपये के आस-पास है।

Dodge Tomahawk V10

इस मोटरसाइकिल की कीमत करीब 4.55 करोड़ रुपये है। स्थापना के बाद से अब तक केवल नौ डॉज टॉमहॉक बनाए गए हैं। ये केवल 2.5 सेकंड में ये 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस मोटरबाइक में चार टायर हैं। इसे पहली बार 2003 में बनाया गया था।

Ecosse FE Ti XX Titanium Series

दुनिया की सबसे महंगी बाइक्स की लिस्ट में शामिल ये बाइक भी है। इस मोटरसाइकिल की कीमत 2 करोड़ 50 लाख रुपये के लगभग है। Ecosse FE Ti XX टाइटेनियम सीरीज 2022 में 8वीं सबसे महंगी मोटरसाइकिल है। इसका उत्पादन साल 2007 में किया गया था । इसमें 2.4-लीटर बिलेट एल्यूमीनियम इंजन है, जो 228 हॉर्स पावर जनरेट करता है। इसे पूरी तरह से कार्बन फाइबर से बनाया गया है।  

Ducati Desmosedici D16RR NCR M16

2022 में दुनिया की सबसे महंगी बाइक की लिस्ट में शामिल Ducati Desmosedici D16RR NCR M16 है। इसकी कीमत 1 करोड़ 90 लाख रुपये ($232,500) तक जाती है। इसे पूरी तरह से कार्बन फाइबर से बनाया गया है। 

Ducati testa Stratta NCR Macchia Nera Concept

हमारी लिस्ट में शामिल आखिरी बाइक Ducati testa Stratta NCR Macchia Nera Concept है। यह मोटरसाइकिल तकनीकी प्रदर्शन, डिजाइन, फ्रेम और आउटलुक के मामले में काफी बेहतर है। इस मॉडल को बहुत कम संख्या में बनाया गया है। इसकी कीमत 1 करोड़ 80 लाख तक जाती है।

ये भी पढ़ें-

ड्राइंग रूम वाली फील देगा इस कार का केबिन, जानें कब होगी पेश

इंतजार हुआ खत्म.... शुरू हुई Hero Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी, सिंगल चार्ज पर चलेगा 163 किमी