Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अगले महीने से शुरू होगी नई Royal Enfield Himalayan की डिलीवरी, जानें इसमें क्या कुछ खास

New Royal Enfield Himalayan कंपनी ने इसके टायर को एक नया रूप दिया है। इसे खास हिमालयन के लिए डिजाइन किया गया है। इसके फ्रंट में 320mm डिस्क और रियर में 270mm डिस्क मिलता है। इसमें डुअल -चैनस एबीएस भी मिलता है। जिसे बंद भी किया जा सकता है।इस मोटरसाइकिल में एक बिल्कुल नया स्टील ट्विन स्पर फ्रेम मिलता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Wed, 29 Nov 2023 09:23 AM (IST)
Hero Image
इस मोटरसाइकिल में बिल्कुल नया स्टील ट्विन स्पर फ्रेम मिलता है

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली।  भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड अपनी सेकेंड जनरेशन की हिमालयन 450 को लॉन्च कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें,इसे गोवा में मोटवर्स 2023 में लॉन्च किया गया था। इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 2.69 लाख रुपये है। वहीं 2.84 लाख रुपये तक इसकी कीमत है। लेकिन ये कीमत सिर्फ  31 दिसंबर 2023 तक वैलिड है, कलर के हिसाब से। वहीं वाहन निर्माता कंपनी इसकी डिलीवरी अगले महीने से शुरू कर देगी।

Royal Enfield Himalayan इंजन

इस मोटरसाइकिल में 452cc का दमदार इंजन मिलता है। जो 40hp की पावर और 40Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे शेरपा 450 का नाम दिया गया है। इसको 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं इसके इंजन का वजन पुराने  LS 411 मोटर से लगभग 10 किलोग्राम कम भी है। इसमें नया सर्कुलर 4 इंच का TFT डैश है। जिसे आप ब्लूटूथ के माध्यम से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आप गूगल मैप नेविगेशन भी देख सकते हैं। इसके साथ ही इसमें बाएं स्विच क्यूब पर जॉयस्टिक के माध्यम से म्यूजिक प्लेबैक को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें आपको दो राइडिंग मोड इको और परफॉर्मेंस मिलता है।

बिल्कुल नया स्टील ट्विन स्पर फ्रेम मिलता है

इस मोटरसाइकिल में एक बिल्कुल नया स्टील ट्विन स्पर फ्रेम मिलता है। इसमें बाएं स्विच क्यूब पर जॉयस्टिक के माध्यम से म्यूजिक प्लेबैक सस्पेंशन भी मिलता है। इस मोटरसाइकिल का ग्राउंड क्लीयरेंस 230mm का है। इसके सीट की ऊंचाई 825mm है। जिसे आप 845mm तक बढ़ा सकते हैं। वहीं आप इसे 805mm तक कम भी कर सकते हैं।

नया डिजाइन

इस बाइक के व्हील का साइज 21/17-इंच (फ्रंट/रियर) है। लेकिन कंपनी ने इसके टायर को एक नया रूप दिया है। इसे खास हिमालयन के लिए डिजाइन किया गया है। इसके फ्रंट में 320mm डिस्क और रियर में 270mm डिस्क मिलता है। इसमें डुअल -चैनस एबीएस भी मिलता है। जिसे बंद भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-

Upcoming Cars: अगले साल लॉन्च होंगी ये धांसू कारें, एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में होगा बदलाव