Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gerua Edition के साथ Ola S1 और S1 Pro को मिला कलर अपडेट, साथ में कई अन्य फीचर्स

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन का क्रेज काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। इसी को देखते हुए ओला इलेक्ट्रिक ने इंडियन मार्केट में एस1 और एस1 प्रो के लिए गेरुआ वेरिएंट को लॉन्च किया है। इसके अलावा ओला एस1 वेरिएंट अब 5 कलर ऑप्शन में पेश किया है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sun, 08 Jan 2023 09:08 AM (IST)
Hero Image
Ola S1 & S1 Pro get "Gerua" edition, includes multiple color options

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। ओला इलेक्ट्रिक ने इंडियन मार्केट में एस1 और एस1 प्रो के लिए 'गेरुआ' वेरिएंट को लॉन्च किया है। इसके अलावा ओला एस1 वेरिएंट अब 5 कलर ऑप्शन - मार्शमैलो, मिलेनियल पिंक, एन्थ्रेसाइट ग्रे, मिडनाइट ब्लू और मैट ब्लैक में पेश किया है।आपको बता दे फिलहाल भारतीय बाजार में ओला कंपनी देश में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेच रही है - S1, S1 Pro और S1 Air। S1 प्रो को 2021 में लॉन्च किया गया था और इसकी कीमत 1.40 लाख रुपये की कीमत है।  Ola S1 की कीमत 1 लाख रुपये है, जबकि S1 Air एंट्री-लेवल वेरिएंट है जिसकी कीमत 85,000 रुपये है।

Ola S1

आपको बता दे Ola S1 वर्तमान में देश में बिक्री के लिए सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। दरअसल , कंपनी ने दिसंबर 2022 में  S1 रेंज की 25,000 यूनिट्स बेचीं।वहीं 2022 में कंपनी ने 1.5 लाख यूनिट्स से अधिक की ब्रिकी दर्ज की थी। कंपनी ने 100 से अधिक नए अनुभव केंद्र पेश किए हैं और एक साल में इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 3 सॉफ्टवेयर अपडेट भी लॉन्च किए है। जिसमें 1 लाख से अधिक ग्राहको के लिए मूवओएस 3 को ओवर-द-एयर (ओटीए) रोल-आउट किया गया है।

MoveOS 3

वहीं कंपनी ने MoveOS 3 अपडेट के साथ, S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड के हाइपरचार्ज नेटवर्क के अनुकूल है। जो वर्तमान समय में भारत के 27 शहर में फैला हुआ है। इसपर ओला इलेक्ट्रिक के सीएमओ अंशुल खंडेलवाल ने कहा, ''ईवी को ग्राहकों के लिए वांछनीय, सुलभ और किफायती बनाकर चार्ट के लिस्ट में बढ़ोतरी दर्ज की है। लोग हमारे स्कूटर को काफी पसंद कर रहे हैं और हाई डिमांड के कारण हम अपने दोनों वेरिएंट में 'गेरुआ' वेरिएंट को लॉन्च कर रहे हैं। इसके साथ ही ओला एस1 को सभी 11 कलर पैलेट में भी उपलब्ध कर रहे हैं।

S1 Air

S1 Air एक छोटे 2.5kWh बैटरी पैक से हब-माउंटेड 4.5kW इलेक्ट्रिक मोटर ड्रॉइंग पावर के साथ आता है। जो 4.3 स्पीच सेकंड में 101 किमी और 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड और 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड प्रदान करता है। S1 वैरिएंट में 3kWh बैटरी पैक और 8.5kW मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। यह 95 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति के साथ 3.8 सेकंड में 141 किमी और 0-40 किमी प्रति घंटे की रेंज प्रदान करता है। इसके साथ ही दोनो मॉडल्स में 3 राइडिंग मोड्स - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलता है।

Ola S1 PRO

आपको बता दें टॉप-स्पेक ओला एस1 प्रो 4kWh बैटरी पैक और 8.5kW मिड-माउंटेड मोटर के साथ आता है। इस वेरिएंट में एक सिंगल चार्ज पर 181 km की रेंज का दावा किया जाता है। इसमें 4 राइडिंग मोड -ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर मिलती है।

ये भी पढ़ें-

अगर ट्रैफिक पुलिस रोके आपकी गाड़ी तो सबसे पहले करें ये काम, जान लें क्या हैं नियम

Ather 450x इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए कलर के साथ मिला जोरदार अपडेट, कई ऑफर भी शामिल