Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Royal Enfield Classic 350 कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक में क्या कुछ खास, दमदार इंजन और फीचर्स से लैस

Royal Enfield Classic 350 कंपनी कई बाइक्स को भी लॉन्च कर चुकी है। क्या आप भी अपने लिए रॉयल एनफील्ड की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम रॉयल एनफील्ड की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक की जानकारी लेकर आए हैं।रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल क्लासिक 350 है। नवंबर 2023 में इस बाइक की कुल 30264 यूनिट्स सेल हुई है।

By Ayushi Chaturvedi Edited By: Ayushi Chaturvedi Updated: Sat, 23 Dec 2023 05:40 PM (IST)
Hero Image
रॉयल एनफील्ड की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में बुलेट का क्रेज काफी अधिक है। रॉयल एनफील्ड को भारतीय बाजार में सबसे अधिक युवाओं द्वारा पसंद किया जाता है। बुलेट मार्केट में दशकों से ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। इस दौरान इस बाइक को कई बार अपडेट भी किया गया है। हालांकि कंपनी कई बाइक्स को भी लॉन्च कर चुकी है।  क्या आप भी अपने लिए रॉयल एनफील्ड की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम रॉयल एनफील्ड की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक की जानकारी लेकर आए हैं। चलिए आपको इसके बारे में और भी अधिक जानकारी देते हैं।

Royal Enfield Classic 350

रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल क्लासिक 350 है। नवंबर 2023 में इस बाइक की कुल 30,264 यूनिट्स सेल हुई है। जो नवंबर 2022 में कुल 26,702 यूनिट्स की सेल  हुई थी।  इसमें कुल 13.34% प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।  इस ब्रिकी के साथ यह देश में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक में से एक है।

Royal Enfield Classic 350 कीमत

भारतीय बाजार में इस बाइक की कीमत 1.93 लाख रुपये से लेकर से 2.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। यह सिंगल चैनल एबीएस और ड्यूल चैनल एबीएस के ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 4-स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन मिलता है। जो 20.2 पीएस और 27 एनएम का पावर आउटपुट जनरेट करती है।

Royal Enfield Classic 350 इंजन

इसमें 13 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है। बाइक में एनालॉग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल ओडोमीटर, नेविगेशन, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, लो फ्यूल इंडिकेटर, पास स्विच, इंजन किल स्विच, बल्ब टाइप टर्न सिग्नल लैंप और हैलोजन हेडलाइट मिलता है।