Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Scooters Launched in 2023: मार्केट में इस साल लॉन्च हुए ये धांसू स्कूटर्स, Honda से लेकर ola तक शामिल

साल 2023 अब खत्म होने जा रहा है। इस साल मार्केट में कई दमदार स्कूटर्स लॉन्च हुए हैं। जिसमें इलेक्ट्रिक भी शामिल है। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की ड़िमांड काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। ऐसे में कंपनियां भी तेजी से ईवी लॉन्च कर रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस साल लॉन्च हुए स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

By Ayushi Chaturvedi Edited By: Ayushi Chaturvedi Updated: Sun, 31 Dec 2023 10:40 AM (IST)
Hero Image
इस साल लॉन्च हुए ये शानदार स्कूटर्स।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इस साल कई दमदार स्कूटर लॉन्च हुए हैं। जिसमें इलेक्ट्रिक से लेकर पेट्रोल तक शामिल है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस साल लॉन्च हुई स्कूटर्स की जानकारी देने जा रहे हैं। चलिए देखते हैं इसमें क्या कुछ खास है और इसकी कीमत कितनी है।

Honda Activa

मार्केट में होंडा सबसे अधिक स्कूटर की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर होंडा एक्टिवा है। वाहन निर्माता कंपनी ने इस साल 6G स्मार्ट मॉडल को लॉन्च किया था। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं। ये 109.51cc  इंजन के साथ आती है। ये एक बीएस6 स्कूटर है। भारतीय बाजार में इस स्कूटर की कीमत 76,234 रुपये है।

Hero Xoom Scooter

हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर हीरो ज़ूम स्कूटर  है। ये एक एंट्री लेवल स्कूटर है। कॉर्निरिंग लैंप के साथ आने वाला यह पहला स्कूटर है।  इसके साथ ही ये कंपनी की तीसरी पेशकश थी 110cc सेगमेंट में। इस स्कूटर में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत  75,503 रुपये है।  

Ather 450X

हमारी लिस्ट में तीसरे नंबर पर एथर का 450 एक्स और 450एस (दो मॉडल) इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस साल ही इन्हें मार्केट में उतारा गया है। इसे पावर पैक और राइडिंग रेंज के साथ खरीदा जा सकता है।

Bajaj Chetak

मार्केट में इस साल कई दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं। मार्केट में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। बजाज वाहन निर्माता कंपनी ने चेतक अर्बन इलेक्ट्रिक स्कूटर को इसी साल लॉन्च किया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 1.15 लाख रुपये है और टेक पैक की कीमत 1.21 लाख रुपये एक्स शोरूम है।

ola s1x

काफी कम समय में ये स्कूटर लोगों का पसंदीदा बन गया है। इसको तीन अलग -अलग पावर पैक के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 89,999  रुपये एक्स शोरूम है।