Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Electric Scooter Under 1 Lakh: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की है प्लानिंग,Ola, Bounce, और Okinawa हैं बेस्ट ऑप्शन

आज हम आपको इस खबर के माध्यम से भारतीय बाजार में मौजूद दमदार रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी देने जा रहे हैं। Ola Bounce Ampere Okinawa जैसी ईवी कंपनियों के पास 1 लाख रुपये से कम में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन का ऑप्शन मौजूद है।Ola S1X - 2 kWh और 3 kWh के साथ आती है। इसमें 3.5 इंच का डिस्पले मिलता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 20 Oct 2023 05:00 PM (IST)
Hero Image
1 लाख रुपये से कम में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। क्या आप भी इस त्योहारी सीजन में अपने लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से भारतीय बाजार में मौजूद दमदार रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी देने जा रहे हैं।मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद है। ओला,बाउंस, एम्पीयर, ओकिनावा जैसी ईवी कंपनियों के पास 1 लाख रुपये से कम में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन का ऑप्शन मौजूद है।

Ola S1X

भारतीय बाजार में इस स्कूटर की कीमत 90,000 रुपये है। ये दो बैटरी ऑप्शन - 2 kWh और 3 kWh के साथ आती है। अगर आपका बजट कम है तो आप कम बैटरी का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं। जो 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। इसे एक बार चार्ज करने पर 91 किमी तक की आईडीसी की रेंज मिलती है। इसमें 3.5 इंच का डिस्पले मिलता है।

Bounce Infinity

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत मार्केट में 83,886 रुपये है। ये एक ईवी स्टार्टअप कंपनी है। इसमें रिमूवेबल बैटरी मिलती है। अगर आपका बजट कम है तो आप इसे कम कीमत में बिना बैटरी के भी खरीद सकते हैं। इसमें दो किलोवाट -घंटे की लिथियम आयन बैटरी मिलती है। जो 65 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। इसे एक बार चार्ज करने पर 85 किमी की रेंज मिलती है।

Okinawa Praise Pro

हमारी लिस्ट में एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल है। ये स्कूटर तीन साल की वारंटी के साथ आता है। जो 2.08 kWh लिथियम-आयन बैटरी से लैस है। इसे दो से तीन घंटे में चार्ज किया जा सकता है। इसे एक बार चार्ज करने में 56 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर 81 किमी की रेंज देने में सक्षम है। इसमें आपको कई कलर ऑप्शन मिलते हैं।

यह भी पढ़ें-

BMW i7 M70 XDrive And 7 Series 740d M Sport : इन दो लग्जरी कारों से जुड़ी 4 बड़ी बातें

अब विदेश में दिखेगा मेड इन इंडिया बुलेट का जलवा, 5.82 लाख रुपये में हुई लॉन्च, जानें क्या है इसमें खास