Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

60 से अधिक देशों में फैला TVS Apache का बाजार, जानें बाइक में क्या है खास

TVS Apache सीरीज दो कैटेगरी - Naked और Super Sport में आती है। RTR (रेसिंग थ्रॉटल रिस्पॉन्स) सीरीज़ में TVS Apache RTR 160 TVS Apache RTR 160 4V TVS Apache RTR 180 और TVS Apache RTR 200 4V शामिल हैं। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Wed, 01 Mar 2023 08:28 AM (IST)
Hero Image
60 से अधिक देशों में फैला TVS Apache का बाजार...

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। दो पहिया और तीन पहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS ने अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड अपाचे सीरीज की वैश्विक  पर 50 लाख यूनिट्स की सेल की है। सबसे पहले इसे 2005 में लॉन्च किया गया था, 60 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति के साथ, TVS अपाचे दुनिया भर में सबसे तेजी से बढ़ते कंपनी में से एक है। टीवीएस मोटर कंपनी की फैक्ट्री रेसिंग टीम टीवीएस रेसिंग अपने सेगमेंट में सबसे दमदार बाइक्स बनाती है। परफॉर्मेंस, स्टाइल , टेक्नोलॉजी के कारण इसे अधिक पसंद किया जाता है।  

TVS Apache

TVS Apache को ट्रैक टू रोड के लिए विकसित किया गया है, जिसके कारण ये इतने सालों से चल पाई और कंपनी का एक अत्यधिक महत्वाकांक्षी प्रोडक्ट बन पाई है। इसपर कंपनी का कहना है कि ये इतने साल का सफर और 50 लाख यूनिट्स का सेल ग्राहकों के प्यार और विश्वास से प्राप्त हुआ है। TVS Apache सीरीज समय के साथ-साथ अपडेट हुई है। इसमें अपडेट के रूप में Race-Tuned Fuel Injection (RT-Fi), ride modes, Dual Channel ABS, Race Tuned Slipper Clutch, SmartXonnect जैसे कई और दमदार फीचर्स आते हैं।

कंपनी का बयान

इसपर कंपनी का कहना है कि दुनियाभर में अपाचे को लेकर प्यार दिखा काफी अच्छा है। हम इसे कायम रखने के लिए और मेहनत करेंगे, क्योंकि हम TVS Apache को वास्तव में एक वैश्विक ब्रांड बनाने में लगे है। ये एक मोटरसाइकिल से लेकर प्रीमियम अनुभव तक का सफर तय करती है। इसके कारण हम भारत नहीं नहीं पूरे विश्व में अपने ग्राहकों से जुड़ते जा रहे हैं।

TVS Apache सीरीज  

TVS Apache सीरीज दो कैटेगरी - Naked और Super Sport में आती है। RTR (रेसिंग थ्रॉटल रिस्पॉन्स) सीरीज़ में TVS Apache RTR 160, TVS Apache RTR 160 4V, TVS Apache RTR 180 और TVS Apache RTR 200 4V शामिल हैं, जिन्हें नेकेड मोटरसाइकिल कटेगरी में रखा गया है। Supersport कैटेगरी में कंपनी ने 2017 में TVS Apache RR 310 (रेस रेप्लिका) के साथ सुपर-प्रीमियम स्पेस में एंट्री की थी। टीवीएस मोटर ने 2021 में टीवीएस अपाचे आरआर 310 के लिए बीटीओ (बिल्ट-टू-ऑर्डर) प्लेटफॉर्म पेश करके ग्राहकों को एक दमदार अनुभव प्राप्त कराया है।