Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Araria News: कार्तिक पूर्णिमा पर जोगबनी से मनिहारी चलेगी विशेष ट्रेन, पढ़ें पूरी लिस्ट

Jogbani to Manihar Special Train कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जोगबनी से मनिहारी तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान हेतु मनिहारी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 30 नवंबर तक प्रतिदिन एक स्पेशल ट्रेन जोगबनी से मनिहारी तक चलाए जाने का ऐलान किया गया है। इस ऐलान से लोगों में खुशी का माहौल है।

By Prashant PrasharEdited By: Sanjeev KumarUpdated: Sun, 26 Nov 2023 02:23 PM (IST)
Hero Image
जोगबनी से मनिहारी चलेगी विशेष ट्रेन (जागरण)

संवाद सूत्र, फारबिसगंज,अररिया। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जोगबनी से मनिहारी तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान हेतु मनिहारी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 30 नवंबर तक प्रतिदिन एक स्पेशल ट्रेन जोगबनी से मनिहारी तक चलाए जाने का ऐलान किया गया है।

कटिहार रेल मंडल परामर्शदात्री समिति के सदस्य विनोद सरावगी एवं बछराज राखेचा ने मंडल परिचालन प्रबंधक द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में जानकारी दी। सूचना के अनुसार,कटिहार से रात्रि 7 बजे ट्रेन संख्या 07563 खुलेगी जो रात्रि 10 बजे जोगबनी पहुंचेगी तथा जोगबनी से ट्रेन संख्या 07564 के रूप में रात्रि 10:30 बजे खुलकर कटिहार 1:30 पर पहुंचेगी तथा वहां से यही रैक ट्रेन संख्या 07565 बनकर 2 बजे रात्रि खुलकर अहले सुबह 2:45 पर मनिहारी पहुंचेगी।

इस कार्तिक पूर्णिमा स्पेशल ट्रेन से गंगा स्नान हेतु मनिहारी जाने वालों को काफी सुविधा होगी। रेल सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल कृष्ण सोनू, अवधेश कुमार साह, राकेश रोशन, मनोज कुमार भारती, सुभाष अग्रवाल, सुशील घोषल, रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा, नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद,रमेश सिंह,पवन मिश्रा,सिविल सोसाइटी के सदस्य आजाद शत्रु अग्रवाल आदि ने इस ट्रेन को चलाए जाने को लेकर खुशी प्रकट करते हुए कटिहार रेल प्रशासन के प्रति आभार जताया है। वही इस ट्रेन को नियमित किए जाने की मांग भी दोहराई है।

यह भी पढ़ें

Manoj Jha: रेडियो और टीवी का अंतर मिट सा गया है... मनोज झा ने 'मन की बात' कार्यक्रम का उड़ाया मजाक

Bihar News: जेडीयू का नाम मत लीजिए आरजेडी ठीक है... नित्यानंद राय से मिलने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने क्यों कहा ऐसा? जानिए