Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: RJD ने BJP को दिया बड़ा झटका, इस नेता ने थाम लिया लालू की पार्टी का साथ

भाजपा के जिला महामंत्री रहे राकेश विश्वास ने पार्टी से इस्तीफा देकर राजद का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद राजद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि राकेश विश्वास ने आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए पार्टी बदली है।

By Anil Kumar Tripathi Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 21 Sep 2024 04:16 PM (IST)
Hero Image
भाजपा के जिला महामंत्री रहे राकेश विश्वास ने ज्वॉइन की भाजपा (जागरण)

संवाद सूत्र, कुर्साकांटा (अररिया)। Bihar Political News: भाजपा के जिला महामंत्री राकेश विश्वास ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को वे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने के बाद उनके निर्देशानुसार राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली।

राजद प्रदेश कार्यालय पटना में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह व राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव के समक्ष राजद में शामिल हुए। इस अवसर पर जोकीहाट से राजद विधायक शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक नरपतगंज अनिल कुमार यादव, राजद प्रदेश सचिव मेदनी कृष्ण उर्फ टीपू यादव, राजद अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश आनन्द, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित पूर्वे उपस्थित थे।

राकेश विश्वास के साथ प्रमुख रूप से भाजयुमो सिकटी के मंडल अध्यक्ष चन्दन यादव, भाजयुमो बरदाहा मंडल महामंत्री दिलीप मंडल,भाजपा नेता बिनोद साह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ली। आगामी विधान सभा चुनाव में टिकट के लिए भाजपा नेता ने अपना पाला बदल लिया है ,कार्यकर्ताओं के बीच यही चर्चा हो रही है।