Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aurangabad News: पुनपुन नदी पर बनी पुल की रेलिंग ध्वस्त, यात्रियों के आने-जाने में हो रही परेशानी

Aurangabad News ओबरा पुनपुन नदी के ऊपर बने पुल की रेलिंग टूटने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। यह पुल कभी भी बड़ा हादसा का गवाह बन सकता है। पुल औरंगाबाद-पटना पथ एनएच-139 पर ओबरा में स्थित है। पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। दाउदनगर से नासरीगंज तक सोन नदी पर पुल बनने के कारण अधिक वाहनों का आवागमन हो रहा है।

By Shubham Kumar Singh Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 22 Jun 2024 05:49 PM (IST)
Hero Image
औरंगाबाद में पुल की रेलिंग टूटी (जागरण)

संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद)। Aurangabad News: ओबरा पुनपुन नदी के ऊपर बने पुल की रेलिंग टूटने के कारण हमेशा खतरा बना रहता है। यह पुल कभी भी बड़ा हादसा का गवाह बन सकता है। पुल औरंगाबाद-पटना पथ एनएच-139 पर ओबरा में स्थित है। पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। दाउदनगर से नासरीगंज तक सोन नदी पर पुल बनने के कारण अधिक वाहनों का आवागमन हो रहा है।

इसी रास्ते हमेशा अधिकारियों का आवागमन होते रहता है परंतु अब तक इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है। ऐसा लगता है कि बड़े हादसा के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों का नींद खुलेगा। औरंगाबाद से पटना जाने के क्रम में पुल पर दाएं तरफ का रेलिंग टूटा है।

करीब 15 से 20 फीट रेलिंग टूट गया है। वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। ओबरा के पूर्व मुखिया शंभू प्रसाद, गोबिंद अग्रवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णाकांत शर्मा, मनोरा के पूर्व मुखिया सिद्धेश्वर सिंह ने बताया कि पुल पर टूटे रेलिंग की जगह नए रेलिंग बनाने की आवश्यकता है। यात्री डरे सहमे यात्रा करते हैं।

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: ' मैं अब मुख्यमंत्री को...', नीट पेपर लीक पर तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी; अपने पीएस पर दिया ये बयान

Prashant Kishor: 'इस बार हम लिखकर दे रहे हैं कि NDA सरकार...', प्रशांत किशोर ने खुले मंच से कर दिया एलान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें