Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nitish Kumar के I.N.D.I.A छोड़कर जाने से क्या होगा? अखिलेश ने राहुल गांधी के सामने बता दी पूरी बात

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कहा कि बिहार में कांग्रेस एकजुट है। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया गया परंतु सफलता नहीं मिली। कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं हैं। ईडी एवं सीबीआई का डर हमें नहीं है। मंच से एलान किया कि लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और अमित शाह को बिहार में हराएंगे।

By Ranjan Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Thu, 15 Feb 2024 08:21 PM (IST)
Hero Image
औरंगाबाद के गांधी मैदान में मंच पर राहुल गांधी के साथ निखिल कुमार एवं अन्य। (जागरण फोटो)

रंजन कुमार, औरंगाबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने गांधी मैदान में गुरुवार को कहा कि बिहार में कांग्रेस एकजुट हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ खड़े हैं। कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया गया, परंतु सफलता नहीं मिली।

बिहार के लोग राहुल गांधी से बेहद प्यार करते हैं, जिस कारण विधायकों के साथ कार्यकर्ता एकजुट हैं। कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं हैं। ईडी एवं सीबीआई का डर हमें नहीं है। मंच से एलान किया कि लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को बिहार में हराएंगे।

नीतीश के जाने से चुनाव पर नहीं पड़ेगा कोई 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर जाने का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मंच से जब प्रदेश अध्यक्ष का भाषण चल रहा था तो भीड़ राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के समर्थन में नारे लगा रही थी।

दोपहर 3.55 बजे राहुल गांधी मंच पर पहुंचे और आते ही भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। राहुल गांधी के साथ मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल राव के साथ मंच पर राहुल गांधी पहुंचे थे।

'दिल से दिल को कौन जोड़ेगा' के लगे नारे

प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से नारे लगवाए - 'दिल से दिल को कौन जोड़ेगा, हम जोड़ेंगे-कांग्रेस जोड़ेगा'। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में परिवर्तन होगा। किसानों के साथ युवाओं को न्याय मिलेगा। पूर्व सांसद तारिक अनवर, आकाश प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता रिपुसुदन सिंह, एनएसयूआइ के अध्यक्ष छोटू सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: तिलक से ठीक दो दिन पहले गायब हुआ दूल्हा, 6 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग; पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना मामला

'वो कितनी भी कोशिश कर लें...', कुशवाहा ने Tejashwi Yadav को दिखाई जनता की सच्चाई; क्रेडिट पर छिड़ी सियासी जंग

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर