Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: औरंगाबाद के जंगलों से 50 आईईडी मिलने से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली सफलता

बिहार के औरंगाबाद में मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरूखिया जंगल से कोबरा और मदनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को 50 आईईडी बरामद किए। बरामद आईईडी में 47 केन और तीन प्रेशर बम हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आईईडी को जंगल में ही नष्ट कर दिया गया है। एसडीपीओ ने कहा है कि जंगलों से नक्सलियों को जड़ उखाड़ने का अभियान जारी रहेगा।

By Manish Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 29 Sep 2024 07:16 PM (IST)
Hero Image
नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को मिली सफलता।

संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद)। बिहार के औरंगाबाद में नक्सल अभियान की टीम ने शनिवार को मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरूखिया जंगल के पहाड़ी से 50 आइईडी बरामद किया है। बरामद आइईडी में 47 केन और तीन प्रेशर बम है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आइईडी को जंगल में ही विनष्ट किया गया है। सभी आइईडी तेज आवाज के साथ डिफ्यूज हुए हैं।

मदनपुर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि कोबरा और मदनपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को भाकपा माओवादी नक्सलियों की गतिविधि पर अंकुश लगाने को लेकर छकरबंदा जंगल केे पचरूखिया पहाड़ी पर छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी अभियान के दौरान जंगलों के विभिन्न स्थानों पर नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आइईडी के बारे में पता चला। पचरूखिया के पास से तीन से चार किलोग्राम का तीन प्रेशर आइईडी और गोबरदह के पास से एक से दो किलोग्राम का 47 केन आईईडी बरामद किया गया है। बरामद आइईडी को जंगल में ही डिफ्यूज कर विनष्ट किया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि लंगुराही और पचरूखिया जंगल से नक्सलियों की गतिविधियों समाप्त करने को लेकर अभियान जारी रहेगा।

जिले से तबादला हो चुके सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि जंगल में नक्सली तीन वर्ष पहले ही काफी मात्रा में आइईडी लगा चुके थे। दो वर्ष पहले छकरबंदा जंगल से करीब 700 से अधिक आइईडी बरामद की गई थी। तभी सीआरपीएफ और कोबरा के द्वारा जंगल में लगे आइईडी के बारे में पता लगा था। नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आइईडी को मैपिंग कर लिया गया था। रिपोर्ट गृह मंत्रालय तक भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि मदनपुर के तरी, लंगुराही और पचरूखिया जंगल के अलावा गया जिला क्षेत्र के जंगल में सीआरपीएफ और कोबरा का कैंप लगने के बाद नक्सली गतिविधि समाप्त हो गई थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें