Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों के बीच ढैंचा के बीज का किया गया वितरण

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 28 May 2022 06:48 PM (IST)

    देव प्रखंड के दुलारे पंचायत के कर्मा मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना कार्यक्रम के तहत तकनिक एवं जैविक आधारित खेती की जानकारी के लिए कार्यक्रम की गई। किसानों को खेती के तरीके बताए गए। मौके पर किसानों के बीच ढैंचा बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार ने किसानों के बीच ढैंचा बीत का वितरण किया। कहा कि यह बीज किसानों के लिए लाभदायक है।

    Hero Image
    किसानों के बीच ढैंचा के बीज का किया गया वितरण

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : देव प्रखंड के दुलारे पंचायत के कर्मा मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना कार्यक्रम के तहत तकनिक एवं जैविक आधारित खेती की जानकारी के लिए कार्यक्रम की गई। किसानों को खेती के तरीके बताए गए। मौके पर किसानों के बीच ढैंचा बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन के बाद मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार ने किसानों के बीच ढैंचा बीत का वितरण किया। कहा कि यह बीज किसानों के लिए लाभदायक है। कृषि वैज्ञानिक डा. अनूप कुमार चौबे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि ढैंचा से फ़सल की पैदावार अच्छी होती है। इससे कृषि योग्य खेतों में किसानों को खाद डालने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। भूमि में जीवांश पदार्थ एवं पोषक तत्वों की मात्रा में वृद्धि होती है। पोषक तत्वों का निछालन कम से कम होता है। साथ ही पोषक तत्वों के संग्रहण की क्षमता बढ़ जाती है। भूमि की जल धारण, संचयन एवं वायु संचार क्षमता में वृद्धि होती है। भूमि में कार्य करने वाले लाभदायक जीवाणुओं की क्रियाशीलता में भी बढ़ोत्तरी होती है। फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ गुणवत्ता अच्छी होती है। मिट्टी में कार्बनिक रसायनों की कमी दूर करने के लिए किसानों को आसानी से ढैंचा बीज उपलब्ध कराई जा रही है। सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ढैंचा हरि खाद फसल है। हरी खाद के रूप में इसका प्रयोग होता है। यह खरीफ की फसल के अंतर्गत आता है। इसका प्रयोग गर्मी के दिनों में खेतों में किया जाता हैं ताकि हरी खाद क्षारीय भूमि को सुधारकर खेती के योग्य बनाती है। इस दौरान जीवकोपार्जन विशेषज्ञ रेखा रानी, कृषि विशेषज्ञ अमरेंद्र कुमार तिवारी, वित्तीय विशेषज्ञ विश्वास कुमार वर्मा, पंचायत सरपंच रामशीष यादव, उप मुखिया श्याम कुमार, मनोज यादव, सत्येंद्र यादव, धनंजय यादव, राजेश यादव, प्रिस कुमार यादव, भिखारी पासवान, डब्ल्यू पासवान, कृष्णा यादव, मनोज शर्मा, जितेंद्र राम, उपेंद्र यादव मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner