Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सहेली के BF से प्‍यार... शादी के बाद भी जारी रखा अफेयर; पत‍ि की हत्‍या में दो बच्‍चों की मां प्रेमी संग गिरफ्तार

Gautam Singh Murder Case मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव निवासी उपेंद्र नारायण सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की हत्या का राजफाश पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल पत्नी दिव्या सोनल सिंह और झारखंड के गिरिडीह के छातागढ़ निवासी कृष्णा प्रसाद (साव) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को शनिवार की शाम न्यायालय में पेश किया।

By Manish KumarEdited By: Prateek JainUpdated: Mon, 23 Oct 2023 09:25 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोइवां गांव निवासी उपेंद्र नारायण सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की हत्या का राजफाश पुलिस ने कर दिया है।

पुलिस ने हत्या में शामिल पत्नी दिव्या सोनल सिंह और झारखंड के गिरिडीह के छातागढ़ निवासी कृष्णा प्रसाद (साव) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों को शनिवार (21 अक्‍टूबर) की शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। हत्या का राजफाश दिव्या और कृष्णा के मोबाइल कॉल डिटेल्स से किया गया है।

मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस को मिला सुराग 

दोनों के बीच लगातार बात होने का साक्ष्य पुलिस को मिला तो जांच शुरू हुई। इसके बाद पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कृष्णा के बाद मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, कृष्णा पहले दिव्या सोनल की सहेली का प्रेमी था। बाद में दिव्या भी कृष्णा के प्रेम में दीवानी हो गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच वर्षों से प्रेम चल रहा था, जो शादी के बाद भी जारी रहा। पुलिस के अनुसार, कृष्णा सोनल के घर आता-जाता था। कृष्णा से प्रेम के कारण सोनल ने पति की हत्या कराई है।

कई अन्‍य लोग भी हत्‍या में शामिल

बताया गया कि गौतम की हत्या में कुछ और लोग भी शामिल हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि 28 सितंबर की शाम बदमाशों ने गौतम का अपहरण बीच रास्ते से तब कर लिया गया था, जब जिला मुख्यालय के बिजौली रोड स्थित अपने आवास से पोइवां गांव जा रहे थे।

हत्या के बाद शव को गया जिले के आमस प्रखंड कार्यालय के पास जीटी रोड किनारे झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने जीटी रोड कनबेहरी गांव के पास से लावारिस अवस्था में बाइक को बरामद कि‍या था।

मां-बाप की इकलौती संतान थे गौतम

आमस थाना पुलिस ने शव को बरामद कर मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया था। पहचान होने के बाद शव स्वजन घर ले गए थे। परिवारवालों ने बताया कि गौतम अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

वह शहर के बिजौली रोड स्थित जीडी गोयनका विद्यालय में अपने दोनों बच्चों एक पुत्र और एक पुत्री को पढ़ाते थे। विद्यालय के पास ही डेरा लेकर पत्नी के साथ रहता था और प्रतिदिन शाम को खाना खाकर डेरा से गांव चला आता था।

गौतम को अपने कुत्‍ते से था खास लगाव

गौतम को अपने कुत्‍ते से खास लगाव था। वह गांव पर पाले गए कुत्ते को खाना देने डेरा से घर आता था। वह करीब 40 बीघा खेत का मालिक था।

अब इस मामले में पत्नी के जेल जाने के बाद आठ वर्ष की पुत्री और पांच वर्ष के पुत्र के भविष्य को लेकर स्वजन चिंतित हैं। गौतम के पिता और मां फुसरो में रहते हैं। फुसरो में वे सीसीएल में नौकरी करते थे। वहां उनका मकान है।

पत्नी ने थाना में दि‍या था आवेदन

गौतम के लापता होने के मामले में पत्नी ने थाना में आवेदन दि‍या था। बाद में पुलिस ने शव मिलने के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। हत्या के इस मामले में अनुसंधान जारी है, किसने हत्या में कृष्णा का सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें - BMP Jawan Murdered: बिहार मिलिट्री पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या, छुट्टी पर आया था अमन कुमार; दरभंगा में थी पोस्टिंग

यह भी पढ़ें - बिहार में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश में अधेड़ को मारी गोली, दिनदहाड़े बोलेरो कार को घेरकर दिया वारदात को अंजाम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें