Move to Jagran APP

Heat Wave News: औरंगाबाद में प्रचंड गर्मी का कहर जारी, 2 की मौत और दर्जन भर हुए बीमार

बिहार की अन्य जिलों की तरह की औरंगाबाद में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस कारण यहां भी भीषण गर्मी से लोगों के बेहोश होने और मरने के सिलसिले की जानकारी सामने आई है। गर्मी इतनी पड़ रही है कि यहां लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। जो निकल रहे हैं उनकी तबीयत बिगड़ रही है। रफीगंज प्रखंड क्षेत्र से दो महिलाओं की मौत की खबर सामने आई।

By Ranjan Kumar Edited By: Shoyeb Ahmed Updated: Sat, 01 Jun 2024 07:53 PM (IST)
Hero Image
औरंगाबाद में प्रचंड गर्मी का कहर जारी

जागरण टीम, औरंगाबाद/रफीगंज। औरंगाबाद में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी से बेहोश होने एवं मरने का सिलसिला जारी है। गर्मी के कारण ग्रामीण घर से नहीं निकल रहे हैं। जो निकल रहे हैं उनकी तबीयत अचानक खराब हो रही है।

शनिवार को रफीगंज प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी से दो महिलाओं की मौत हो गई। हाजीपुर गांव निवासी चंद्री कुंवर (65 वर्ष) एवं महादेव घाट निवासी सूर्यमनी देवी (60 वर्ष) की मौत हुई है। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लू लगने के कारण दोनों महिला की तबीयत खराब हुई थी।

चिंताजनक स्थिति में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किया गया था परंतु मौत हो गई। उधर रफीगंज के चरकावां नहर के पास से 65 वर्षीय चैन बिगहा गांव मो. जफर आलम बेहोशी की हालत में मिले। लू लगने के कारण बेहोश हो गए थे।

लू लगने से बिगड़ी हालत

पैक्स अध्यक्ष रामविनय सिंह एवं डीलर कासिम खान द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लू लगने से मो. जफर की हालत बिगड़ी है।

वे अपने गांव से रफीगंज पैदल जा रहे थे कि रास्ते में लू लगने के कारण बेहोश हो गए। सदर अस्पताल के प्रबंधक हेमंत राजन ने लू लगने से बीमार 12 मरीजों का भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। ओबरा के सदीपुर डिहरी निवासी 16 वर्षीय सपना कुमारी घर के बाहर खेल रही थी। इसी क्रम में गर्मी का शिकार हो गई।

इलाज के लिए सदर अस्पताल किया गया रेफर

तेज बुखार व दस्त होने लगी। स्वजन इलाज के लिए ओबरा सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

चिकित्सकों ने उपचार किया। स्वजनों ने बताया कि हम सभी वोट देने थे। घर आए तो देखे कि तेज बुखार से सपना तड़प रही है। इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल

बता दें कि तीन-चार दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 एवं न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्म हवा चलने के कारण आमजन का हाल बेहाल रहा। लोग घर से बाहर निकलने में परहेज किए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। गर्मी के कारण लोग ठंड पेय पदार्थ का अधिक उपयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Bihar Weather : इन लोकसभा क्षेत्रों में उमस के बीच होगी वोटिंग, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Heatwave Death: कातिल गर्मी! यूपी में 24, बिहार में 46 लोगों की गई जान; 24 घंटे में देशभर में लू से 134 से अधिक की मौत

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।