Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नीतीश के सांसद का बीजेपी पर हमला; कहा- खतरे में देश का लोकतंत्र, मोदी सरकार के झूठ की पोल खोलेगी जेडीयू

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष आए दिन एक दूसरे को निशाना बना रहा है। इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के दिग्गज नेता महाबली सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस वक्त संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। I.N.D.I. A गठबंध देश को बचाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार से देश में सभी लोग परेशान हैं।

By UPENDRA KASHYAPEdited By: Jagran News NetworkUpdated: Sun, 27 Aug 2023 03:43 PM (IST)
Hero Image
जदयू के सांसद महाबली सिंह। फोटो- जागरण

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : बिहार में काराकाट से जदयू के सांसद महाबली सिंह दाउदनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में है। सभी धर्म के लोग परेशान हैं। भाजपा की केंद्र सरकार के कारण स्थिति बदहाल हो गई है।

देश बचाने के लिए किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार

महाबली सिंह ने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन केंद्र की सत्ता को उखाड़ कर तमाम चीजों को दुरुस्त करेगी। उन्होंने कहा कि सबका विकास होगा। देश बचाने के लिए हम किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार हैं।

वहीं, आई एन डी आई ए के संयोजक के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सभी एकजुट हैं। चुनाव हो जाएगा। कोई समस्या या मतभेद नहीं है।

सांसद बोले- केवल झूठ बोलती है सरकार

जदयू संसाद ने कहा कि नीतीश कुमार और लालू यादव ने बिहार में सरकार बनाकर जो नई शुरुआत की, इसका देश में व्यापक संदेश गया है। इससे सभी को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा को सत्ता से हटाया जाएगा। 

दाउदनगर में सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में सांसद महाबली सिंह ने कहा कि मंत्री आकर पूर्णिया में कहते हैं कि एयरपोर्ट बन गया। इससे बड़ा झूठ क्या होगा। प्रधानमंत्री कहते हैं कि दरभंगा में एम्स बन गया, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद से बिहटा रेलवे लाइन का शिलान्यास 2007 में हुआ था। यह अभी तक नहीं बना।

सांसद बोले- केवल जनता से झूठ बोलती है केंद्र सरकार

महाबली सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत झूठ बोलते हैं। उन्होंने इतनी सड़कें बना दी हैं कि वह चांद सूरज तक की दूरी तय कर लेंगे। खाली झूठ का प्रचार प्रसार करना केंद्र सरकार का काम है। भाजपा की केंद्र सरकार की झूठ को जनता के बीच रखना है। 

बता दें कि जनता ने महाबली सिंह के सामने अपनी समस्याओं को भी उजागर किया। इसी क्रम में जदयू के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने सांसद को ज्ञापन दिया। लोगों ने शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली के तार एवं नए पोल की आवश्यकता बताई। 10 नए ट्रांसफार्मर की आवश्यकता बताते हुए इसे लगाने की मांग की गई।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें