Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: राजद के बाद अब कांग्रेस को झटका! इस नेता ने थामा BJP का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदलने का खेल जारी है। इस बीच बिहार के औरंगाबाद में कांग्रेस नेता मनोज पांडेय ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। वहीं एनडीए प्रत्याशी सांसद सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। मनोज पांडेय ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है।

By Ranjan Kumar Edited By: Shashank Shekhar Updated: Sun, 14 Apr 2024 06:28 PM (IST)
Hero Image
Bihar Politics: राजद के बाद अब कांग्रेस को झटका! इस नेता ने थामा BJP का दामन (फोटो- जागरण)

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। सांसद के आवासीय परिसर सिंह कोठी में रविवार की सुबह उत्सव का माहौल रहा। एनडीए प्रत्याशी सांसद सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में राहुल गांधी विचार मंच के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।

सांसद ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि इनके शामिल होने से पार्टी और सशक्त होगा। प्रखर नेता के साथ समाजसेवी हैं। लगातार जनहित के कार्य करते रहते हैं।

कांग्रेस विचारधारा से भटक गई है- मनोज पांडेय 

वहीं, मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस अपने विचारधारा से भटक गई है। कार्यकर्ता को मान सम्मान नहीं मिल रहा है। बिहार में संगठन नाम का कोई चीज नहीं है। महागठबंधन में राजद के द्वारा लगातार बेइज्जत करने का काम किया जा रहा है। काफी संख्या में युवा पार्टी से नाराज है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी विचारधारा और समाज के हर वर्गों के लिए हो रहे विकास से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। मनीष पाठक, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, प्रवीर सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंदु शेखर, मीडिया प्रभारी नलिनी रंजन, जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- 

Bihar Politics: 'चारा खाने वाले नवरात्र में मछली खाकर...', तेजस्वी पर अब राजनाथ सिंह ने कसे तंज

Tejashwi Yadav: 'बिहार के लिए क्या है...' भाजपा के 'संकल्प पत्र' पर तेजस्वी ने पूछे तीखे सवाल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर