Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar News: बिहार में अपनी सहेली से शादी करने की जिद्द पर अड़ी लड़की, कहा- बहुत प्यार करती हूं उससे

Bihar News बिहार के औरंगाबाद में अजीब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। रोहतास की एक लड़की को जिले की लड़की से फेसबुक पर दोस्ती हुई। फिर दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। शादी की जिद्द पर एक युवती की पिटाई की गई है।

By Jagran NewsEdited By: Rahul KumarUpdated: Thu, 20 Oct 2022 11:24 AM (IST)
Hero Image
बिहार में समलैंगिक प्रेम कहानी को लेकर युवती की पिटाई। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवदादाता, औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में एक लड़की दूसरी लड़की से शादी करने की जिद्द पर अड़ी है। जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए ।बताया जाता है कि रोहतास के नासरीगंज की एक युवती का बारुण थाना क्षेत्र की एक युवती से फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ। दोनों के बीच फिर बात होने लगी और बाद में प्यार हो गया। दोनों ने शादी करने का भी फैसला किया था।

फेसबुक के जरिए दोनों की हुई मुलाकात

बताया जाता है कि रोहतास के नासरीगंज की एक युवती का बारुण थाना क्षेत्र की एक युवती से फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ। दोनों के बीच फिर बात होने लगी और बाद में प्यार हो गया। युवती के अनुसार करीब दो वर्ष से दोनों एक दूसरे से प्यार करती हैं। दोनों एक दूसरे से शादी करने की बात भी की थी। इसी बीच बारुण की युवती का एक युवक से प्यार हो गया और उसने यह बात अपनी सहेगी को बता दी।  इस बात की सूचना के बाद नासरीगंज की युवती अपनी सहेली से मिलने बारुण पहुंच गई।

सहेली से मिलने पहुंची लड़की की पिटाई

युवक से प्यार की बात की जानकारी मिलने के बाद लड़की अपनी सहेली से मिलने उसके घर पहुंच गई। स्वजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और गांव से बाहर झाड़ी में फेंक दिया। सुबह होने के बाद ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवती ने पूरे मामले की लिखित सूचना महिला थाना में दी है। महिला थाना पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। घायल युवती के अनुसार करीब दो वर्ष से दोनों एक दूसरे से प्यार करती हैं। दोनों एक दूसरे से शादी करने की बात भी की थी। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर