Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'एनडीए ने ही एनडीए को हराया', उपेंद्र कुशवाहा का चौंकाने वाला दावा; नीतीश कुमार का लिया नाम

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव में मगध और शाहाबाद में एनडीए ने ही एनडीए को हराया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के घटक मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कुशवाहा ने कहा कि बिहार को विकास की जरूरत है और यह तभी संभव है जब केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में नीतीश कुमार की सरकार हो।

By sanoj pandey Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 26 Sep 2024 04:33 PM (IST)
Hero Image
राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम की कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा की गई। समीक्षा में यह बात सामने आई कि मगध व शाहाबाद में एनडीए ने ही एनडीए को हराने का काम किया। इससे राजद को उत्साहित होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के घटक मिलकर चुनाव लड़ेंगे। आईएनडीआईए को जनता ने नकार दिया है। अगर मगध व शाहाबाद को छोड़ दें, तो दलों की उपस्थिति लोकसभा चुनाव में नगण्य रही। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र ने कहा कि वर्तमान समय में राजद सुप्रीमो लालू यादव का परिवार जनता की सेवा की जगह न्यायालय का चक्कर लगा रहा है।

उन्होंने कहा, जिस समय इनको सत्ता मिली उस समय इन्होंने सरकारी खजाने की जगह अपने परिवार का खजाना भरा। जब वे 1990 में मुख्यमंत्री बने थे तो कुछ दिनों तक बेहतर काम किया था उसके बाद जंगलराज की शुरुआत हो गई थी। राजद की राजनीति परिवार तक सीमित है। बिहार की जनता से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।

'बिहार को विकास की जरूरत'

कुशवाहा ने कहा कि बिहार को विकास की जरूरत है और यह तभी संभव है जब केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं राज्य में नीतीश कुमार की सरकार हो। बिहार के विकास के लिए पीएम ने जो धन उपलब्ध कराया है उससे दूसरे राज्य के नेता जल रहे हैं।

'मैं बिहार दौरे पर निकला हूं...'

पूर्व विधायक डा. रणविजय कुमार, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, जिलाध्यक्ष अशोक मेहता, उमर उजाला, प्रवक्ता राजपुकार सिन्हा, जितेंद्रनाथ पटेल की उपस्थिति में कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मैं बिहार के दौरे पर निकला हूंं। अरवल के कुर्था से जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी यात्रा की शुरुआत की है।

'बिहार में NDA पूरी तरह से एकजुट'

उन्होंने कहा, मैं ग्राउंड जीरो पर कार्यकर्ताओं के साथ स्थिति की समीक्षा कर रहा हूं। बिहार में एनडीए पूरी तरह मजबूत और एकजुट है। विधानसभा चुनाव 2025 में 2010 के चुनाव से भी बेहतर स्थिति होगी। दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी। भाजपा नेता पुरुषोत्तम कुमार सिंह, जिला महामंत्री संजय गुप्ता, प्रवक्ता दीपक सिंह, हसपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष बिनोद शर्मा एवं इंजीनियर स्मृति कुमोद उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- कंट्रोवर्सी के बाद मिला 'गिफ्ट', नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को दी बड़ी जिम्मेदारी; कविता का दिखा असर?

ये भी पढ़ें- Gopal Mandal: ई. शैलेंद्र खांटी फॉरवर्ड, बैकवर्ड का पानी तक नहीं पीते; नीतीश के MLA का विवादित बयान