Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bihar Politics: एनडीए के साथ क्यों गए नीतीश कुमार? इस RJD विधायक ने बताई नई वजह, पूजा-पाठ पर भी दे दिया बयान

औरंगाबाद के बारुण प्रखंड के विभिन्न वार्डों में विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन नबीनगर के RJD विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबलू सिंह मुख्य पार्षद इंदु देवी राजद जिला उपाध्यक्ष डा. चंदन कुमार ने किया। केशवपुर में नाला निर्माण व छक्कन बिगहा में दो कल्वर्ट (पुलिया) का उद्घाटन भी किया। वहीं बारुण मस्जिद के पास ग्रामीणों नं अतिथियों का स्वागत किया।

By MAYANK KUMAR Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Sat, 03 Feb 2024 06:01 PM (IST)
Hero Image
नीतीश कुमार पर आरजेडी विधायक ने बताई वजह (जागरण)

संवाद सूत्र, बारुण (औरंगाबाद)। Bihar Political News: प्रखंड के विभिन्न वार्डों में विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन नबीनगर के RJD विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबलू सिंह, मुख्य पार्षद इंदु देवी, राजद जिला उपाध्यक्ष डा. चंदन कुमार ने किया। केशवपुर में नाला निर्माण व छक्कन बिगहा में दो कल्वर्ट (पुलिया) का उद्घाटन भी किया। 

वहीं बारुण मस्जिद के पास ग्रामीणों नं अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात कब्रिस्तान से ईदगाह जाने वाले रास्ते की पीसीसी का शिलान्यास किया।

विधायक ने बोला सीएम नीतीश कुमार पर हमला

विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) श्रद्धा से नही ईडी (ED) के डर के भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा की बिहार एक अजूबा राज्य है जहां हर वर्ष सरकार बदलती है लेकिन यहां केवल विपक्ष बदलता है। राजनीति को मजाक बना दिया गया है।

17 महीने के दौरान तेजस्वी यादव ने बहुत लोगो को रोजगार व अन्य विकास के कार्य किए हैं जो सभी जान रहे है। हमलोगों पर आरोप लगाए जाते है कि पूजा पाठ पर विश्वास नही रखते हैं लेकिन तेजस्वी यादव ने देव में करीब आठ करोड़ पचास लाख और गजना में तीन करोड़ पचहतर लाख रुपये दिया है।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सह राज्य कार्यकारिणी सदस्य हजारी सिंह, युगल यादव, अजय कुमार, विनय सिंह, अनिल सिंह, कांग्रेस नेता रवि सिंह, माले नेता कृष्ण सिंह, पूर्व उपप्रमुख कमलेश पासवान, इंद्रलोक कुमार, धनंजय शर्मा, पार्षद रौशन चौधरी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: 'तेजस्वी यादव भले ही...' हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद इस दिग्गज नेता ने दे दिया बड़ा बयान

Bihar Weather Today: बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम, अलर्ट जारी, फरवरी में ठंड पड़ेगी या नहीं? पढ़ें मौसम का ताजा हाल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर