Move to Jagran APP

Banka Lok Sabha Chunav Result : बांका लोकसभा सीट पर चौंकाने वाला रिजल्ट, इस पार्टी ने जीत कर ली दर्ज

Banka lok sabha election Result बिहार की बांका लोकसभा सीट पर कुल 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इनमें से मुख्य रूप से NDA से जेडीयू (JDU) के गिरिधारी यादव और और इंडी गठबंधन से आरजेडी (RJD) के जय प्रकाश नारायण यादव के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा था। लेकिन अंत में जेडीयू के गिरिधारी यादव को जीत मिल गई।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Mon, 03 Jun 2024 03:40 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:37 PM (IST)
बांका लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (Banka Lok Sabha Result)

डिजिटल डेस्क, बांका। Banka Lok Sabha Result 2024: बिहार की बांका लोकसभा सीट पर जेडीयू उम्मीदवार गिरिधारी यादव ने जीत दर्ज कर ली। यहां पर जेडीयू और आरजेडी के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। कभी जेडीयू तो कभी आरजेडी आगे बढ़ रही थी। लेकिन बाद में जेडीयू ने बाजी मार ली।

यहां पर मुख्य रूप से NDA से जेडीयू (JDU) के गिरिधारी यादव और और इंडी गठबंधन से आरजेडी (RJD) के जय प्रकाश नारायण यादव चुनाव मैदान में थे। यानी कहें तो, निर्दलीय और अन्य पार्टी के कुल मिलाकर 10 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर थी।

बांका में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

  • गिरिधारी यादव (Giridhari Yadav), जनता दल (यूनाइटेड) ----जीत गए
  • जय प्रकाश नारायण यादव (Jai Prakash Yadav), राष्ट्रीय जनता दल- हार गए
  • उत्तम कुमार सिंह, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय
  • कवीन्द्र पंडित, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)
  • गणेश कुमार कुशवाहा, समता पार्टी
  • जय प्रकाश यादव, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
  • अमृत तांती, भारतीय दलित पार्टी
  • उमाकांत यादव, निर्दलीय
  • नरेश कुमार प्रियदर्शी, निर्दलीय
  • नरेश यादव, निर्दलीय

Pappu Yadav: 'महाभारत से भी बड़ी लड़ाई होगी...', रिजल्ट से पहले क्यों भड़के पप्पू यादव? सरकार से कर दी बड़ी मांग

आइए जानते हैं बांका संसदीय क्षेत्र का इतिहास

Bihar lok sabha chunav Result 2024 : बांका संसदीय क्षेत्र 1957 में अस्तित्व में आया था। साल 1952 के पहले लोकसभा चुनाव में यह क्षेत्र भागलपुर दक्षिणी में शामिल था। यह क्षेत्र जंगल, पहाड़ और नदियों से घिरा हुआ है। इसके साथ ही यह आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ इलाका है। साल 1957 और 1962 में लगातार दो बार शकुंतला देवी जीती थीं। यह राज्य की उन चंद सीटों में शामिल हैं, जहां से महिला प्रत्याशी पांच टर्म लोकसभा में पहुंची हैं। पहली सांसद शकुंतला देवी वेलहर प्रखंड के गोरगामा की मूल निवासी थीं।

पिछले साल ही उनका निधन हो गया था। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और स्थानीय दिग्विजय सिंह ने भी इसे राष्ट्रीय ख्याति दिलाने में भूमिका निभाई है। उनके निधन पर उपचुनाव में पत्नी पुतुल कुमारी निर्दलीय जीती थीं। कई दिग्गजों को लोकसभा पहुंचाने के बाद भी यह क्षेत्र विकास की बाट जोह रहा है। बांका जिले की बेलहर कटोरिया, अमरपुर, धोरैया और बांका विधानसभा सीटें शामिल हैं।

  • बांका में कुल मतदाता : 18,12,430
  • बांका में पुरुष मतदाता : 9,60,612
  • बांका में महिला मतदाता : 8,51,818
  • बांका में मंगलामुखी मतदाता : 10

जनसंघ ने पहली बार दिया था कांग्रेस को झटका

इस सीट पर कांग्रेस को पहला झटका 1967 में भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी पंडित बेनी शंकर शर्मा ने दिया था। इसके बाद 1973 और 1977 में मधु लिमये यहां से जीते थे। साल 1980 में चन्द्रशेखर सिंह ने मधु लिमये को पराजित कर कांग्रेस का झंडा दोबारा से मजबूत किया। चन्द्रशेखर सिंह की पत्नी मनोरमा सिंह 1984 में यहां से सांसद बनीं। यहां से आठ बार कांग्रेस, तीन बार जनता दल, जदयू व राजद के दो-दो तथा समता पार्टी के एक प्रत्याशी जीतकर लोकसभा पहुंचे।

इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर

  • 1957 शकुंतला देवी, कांग्रेस
  • 1962 शकुंतला देवी, कांग्रेस
  • 1967 पंडित बेनीशंकर शर्मा, जनसंघ
  • 1971 शिव चंडिका प्रसाद, कांग्रेस
  • 1973 मधु लिमये, सोशलिस्ट
  • 1977 मधु लिमये, भा. लो. दल
  • 1980 चंद्रशेखर सिंह, कांग्रेस
  • 1984 मनोरमा सिंह, कांग्रेस
  • 1985 चंद्रशेखर सिंह, कांग्रेस
  • 1986 मनोरमा सिंह, कांग्रेस
  • 1989 प्रताप सिंह, जनता दल
  • 1991 प्रताप सिंह, जनता दल
  • 1996 गिरिधारी यादव, जनता दल
  • 1998 दिग्विजय सिंह, समता पार्टी
  • 1999 दिग्विजय सिंह, जदयू
  • 2004 गिरिधारी यादव, राजद
  • 2009 दिग्विजय सिंह, निर्दलीय
  • 2010 पुतुल कुमारी, निर्दलीय
  • 2014 जयप्रकाश नारायण या., राजद
  • 2019 गिरिधारी यादव, जदयू

ये भी पढ़ें

Nitish Kumar: पीएम मोदी से मिले CM नीतीश कुमार, क्या बिहार के लिए होने वाला है बड़ा फैसला? सियासी हलचल तेज


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.