Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Banka News: बांका में मूसलाधार बारिश से खेत-खलिहान डूबा, कई विद्यालयों में घुसा पानी; छात्रों को होगी परेशानी

Banka News बिहार में भीषण गर्मी के बाद अब बारिश का कहर शुरू हो गया है। शनिवार देर रात के बाद गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से खेत खलिहान पूरी तरह से डूब गया। नहर-केनाल के अलावा गंगटी नदी भी उफान भरने लगी। वहीं कई किसानों के बिचड़ा डूब गया तो कई विद्यालयों में वर्षा का पानी प्रवेश कर गया।

By Amarkant Mishra Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 07 Jul 2024 09:21 PM (IST)
Hero Image
बांका में बारिश का पानी स्कूल में घुसा जागरण)

संवाद सहयोगी, शंभुगंज ( बांका )। Banka News: पिछले छह दिनों की मानसूनी वर्षा का कहर शनिवार को दिखा। मध्य रात्रि के बाद मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश से खेत खलिहान जलमग्न हो गया है। नहर-केनाल के अलावा गंगटी नदी भी उफान भरने लगी। कई किसानों के बिचड़ा डूब गया तो कई विद्यालयों में वर्षा का पानी प्रवेश कर गया।

उच्च विद्यालय गुलनी , एनपीएस मोकहरी , उर्दू प्राथमिक विद्यालय शंभुगंज में वर्षा का पानी प्रवेश कर गया। इसके अलावा शंभुगंज कैथा सड़क , कैथा से सहदेवपुर जाने वाली ग्राम सड़क पर पानी की तेज धार बहने लगी। इससे वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई।

स्थानीय ललन पंजीकार , सुनील पंजीकार , सुमन कुमार , गणेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा डांड का अतिक्रमण कर लिया गया है। कुछ लोगों ने सिंचाई जलश्रोतों को अवरुद्ध कर मकान और शौचालय निर्माण कर लिया है। इसका परिणाम है कि वर्षा का पानी सड़क को नुकसान पहुंचा रही है। सरकार को सिंचाई जलश्रोतों से अतिक्रमण मुक्त कराने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें

Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी की शादी में बिहार के दो नेताओं को मिला निमंत्रण, 12 जुलाई को होने वाला है विवाह

Mukesh Sahani: इधर लालू मीटिंग में थे व्यस्त उधर मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, कहा- हमारी लड़ाई अभी भी...