Move to Jagran APP

Banka News: फसल कटनी के दौरान मुस्लिम लड़की से हो गया प्यार, फिर धर्म बदलकर रचाई शादी; लेकिन अब आ रही ये परेशानी

Banka News बांका में दिलचस्प लव स्टोरी का मामला सामने आया है। यहां एक लड़के को फसल कटाई के दौरान एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया। फिर दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसम खाई और शादी रचा ली। दोनों की शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। बच्चे को लेकर जब गांव पहुंचा तो अपनों ने ही परेशान करना शुरू कर दिया।

By Amarkant Mishra Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sun, 14 Jul 2024 06:36 PM (IST)
Hero Image
फसल काटने के दौरान मुस्लिम लड़की से कर बैठा प्यार (जागरण)

संवाद सहयोगी, शंभुगंज (बांका )। Banka News: प्रेम विवाह कर दो साल बाद दो संतानों के साथ घर पहुंचे बेटे को मां ने गले से लगा लिया। पर चाचा नाराज होकर घर नहीं घुसने दिया। इस कारण मामला थाना तक पहुंच गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

युवक ने मुस्लिम लड़की से विवाह किया

मामला  पकरिया गांव की है। यहां एक युवक ने मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह किया। इससे घर वालों को तो आपत्ति नहीं हुई। दो साल बाद जब युवक मानस कुमार पत्नी और दो मासूमों के साथ घर पहुंचा तो उसके चाचा और चचेरे भाई ने गाली - गलौज करते हुए युवक को घर से भगाने लगा। युवक मानस ने पत्नी के धर्म परिवर्तन कर शादी का हवाला भी दिया। पर मानस की बात को किसी ने एक न सुनी।

युवक को गांव से मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित दंपती ने घटना की शिकायत थाना में कर राजेश सिंह , ब्रजेश सिंह , पवन सिंह सहित अन्य के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस को बयान में बताया कि मई 2022 ई में खगड़िया की लड़की रुखसार के साथ शादी की।

फसल कटनी के दौरान दोनों में हुआ प्यार

बताया कि पहले धान फसल पक जाने के बाद कटाई की समस्या होती थी। इसके लिए क्षेत्र के किसान बाहर से श्रमिकों को बुलाकर फसल कटाई कराते थे। इस क्रम में खगड़िया की रुखसार भी फसल कटनी करने अपनी मां के साथ पकरिया पहुंची। इस दौरान दोनों की आंखें चार हो गई। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि एक साथ जीने मरने की शपथ ली।

रुखसार भी धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अंजलि कुमारी कर लिया। दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की। चाचा और ग्रामीणों के कोप से दोनों भागलपुर में रहने लगा। वर्तमान में दोनों श्रीराम अस्पताल में नौकरी करता है। शनिवार को जब मानस पत्नी और बच्चों को लेकर गांव पहुंचे तो देखते ही मामला गर्म हो गया। गांव में करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला।

दोनों को दो संतान हैं

दोनों से दो संतान एक पुत्री तान्या और पुत्र युवराज हुए। शादी से मां शांति देवी और भाई को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन चाचा और चचेरे भाइयों को तकलीफ हो रही है।

अंततः चाचा और चचेरे भाई के सामने बूढ़ी मां भी लाचार हो गई। मानस ने अपनी जान खतरे में देख गांव से भागने में भलाई समझा। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमारी सिया भारती ने बताया कि रजामंदी से की गई शादी कोई अपराध नहीं है। शिकायत मिली है, इसकी जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Shankar Singh: कौन हैं निर्दलीय शंकर सिंह? बीमा भारती के साथ JDU के गढ़ को भी कर दिया ध्वस्त

Upendra Kushwaha: रुपौली में JDU की हार पर उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान, बीमा भारती को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।