Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Banka News: बांका का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा; काफी दिनों से दे रहा था चकमा

Banka News बांका के खजूरी गांव के कुख्यात अपराधी अनिल चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो रहा था। एसटीएफ की विशेष टीम ने उसकी गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर शहर से की है। इस बदमाश पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

By Rahul Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Wed, 10 Jul 2024 10:35 PM (IST)
Hero Image
बांका का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार (जागरण)

जागरण संवाददाता, बांका। Banka News: शंभुगंज थाना क्षेत्र के बड़ी खजूरी गांव निवासी कुख्यात अपराधी अनिल चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वह काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर देश के विभिन्न हिस्सों में छुपकर रहा था।

एसटीएफ की विशेष टीम ने उसकी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर शहर से करने में बुधवार को सफलता हासिल की है। अनिल चौहान पर पुलिस ने 25 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित कर रखा था। वह शंभुगंज थाना कांड संख्या 21/2020 का वांछित अपराधी है।

इस हत्या में पुलिस पिछले चार साल से उसकी तालाश कर रही थी। एसपी डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि एसटीएफ की गठित विशेष टीम ने अनिल चौहान को दुर्गापुर से गिरफ्तार किया है। उसका और सारा आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही हत्याकांड में उससे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें

Pappu Yadav: 'मैं मुसलमान भाइयों के पैर पकड़ता हूं...', रुपौली पर पप्पू यादव ने खेल दिया दांव, क्या होगा खेला?

Prashant Kishor: '2025 चुनाव के बाद नीतीश कुमार...', प्रशांत किशोर के दावे से सियासी पारा हाई; अब क्या करेगी JDU?