Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Banka News: पुलिस का काला कारनामा, हथियारबंद अपराधियों के साथ छापेमारी; जरूरत पड़ने पर करवाते हैं फायरिंग

Banka News बांका जिले के रजौन थाने की पुलिस पर आरोप लगाया गया है कि पुलिस हथियारबंद अपराधियों के साथ छापेमारी करती है। विरोध होने पर इन अपराधियों से फायरिंग भी करवाती है। इस बात का खुलासा होने के बाद से लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रहीं हैं। रजौन थाने की पुलिस को लेकर ये खुलासा सोमवार की रात को हुआ है।

By Jagran NewsEdited By: Aysha SheikhUpdated: Tue, 10 Oct 2023 02:51 PM (IST)
Hero Image
Banka News: पुलिस का काला कारनामा, हथियारबंद अपराधियों के साथ छापेमारी; जरूरत पड़ने पर करवाते हैं फायरिंग

जागरण संवाददात, बांका। बिहार के बांका जिले के रजौन थाने की पुलिस का काला कारनामा सामने आया है। पुलिस यहां पर हथियारबंद अपराधियों के साथ छापेमारी के लिए जाती है।

इस दौरान किसी तरह का विरोध होने पर इन्हीं हथियारबंद अपराधियों से फायरिंग भी करवाती है। इसका खुलासा सोमवार की रात को हुआ। तीन हथियारबंद अपराधियों के साथ पुलिस छापेमारी करने के लिए दयालपुर पहुंची थी।

इस दौरान ग्रामीणों ने गोपालपुर के एक अपराधी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह और स्थानीय बालू तस्कर विष्णु मंडल का नाम बताया। कहां उन्हीं दोनों के साथ वह यहां आया था।

पुलिस के साथ थे तीन हथियारबंद अपराधी

दरअसल, दयालपुर के राजेश यादव के घर छापेमारी करने के लिए सोमवार की देर रात रजौन पुलिस पहुंची थी। पुलिस के साथ तीन हथियारबंद अपराधी सिंहनान का विष्णु मंडल और पंजक पासवान के अलावे गोपालपुर का फंटूश यादव भी थे।

पुलिस को देखते ही राजेश यादव घर से भागने लगा। ग्रामीणों की माने तो पुलिस के इशारे पर इन अपराधियों ने राजेश यादव पर गोलीबारी की, लेकिन वह तब तक वहां से भाग निकला था। इस बीच राजेश का पीछा करते हुए पुलिस और हथियारबंद अपराधी भी भागने लगे।

इस दौरान राजेश यादव के माता-पिता ने फंटूश यादव को घर के अंदर ही बंद कर दिया। इसके बाद रात में ही गांव के लोग भी वहां जुट गए। पूछताछ के दौरान उसने थाना अध्यक्ष सहित कई लोगों के नाम बताए। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली आई।

ये भी पढ़ें -

Durga Puja: डीजे बजाने पर FIR और नृत्य की मनाही, बिना लाइसेंस के मूर्ति बैठाने पर भी रोक; क्या है आपकी तैयारी?

ऐसा क्या हुआ कि एक साथ 2452 मरीज पहुंच गए JLNMCH, पैर रखने तक की नहीं थी जगह; महिलाओं की कतार में खड़े हो गए पुरुष