Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bharat Jodo Yatra In Bihar: मंदार बनेगा ऐतिहासिक क्षणों का गवाह, राज्य में 1250 किलोमीटर तक चलेगी यात्रा

कांग्रेस द्वारा बिहार में भारत जोड़ो यात्रा आज बांका के मंदार की तराई से आरंभ होगी। कार्यक्रम में एक लाख लोगों के आने की संभावना है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा.अखिलेश कुमार सिंह ने यात्रा के बारे में बताया कि राज्य में 1250 किलोमीटर की यात्रा होगी। (फोटो- जागरण)

By Shekhar Kumar SinghEdited By: Prateek JainUpdated: Wed, 04 Jan 2023 10:11 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस द्वारा बिहार में भारत जोड़ो यात्रा आज बांका के मंदार की तराई से आरंभ होगी।

बौंसी (बांका), संवाद सहयोगी: कांग्रेस द्वारा बिहार में भारत जोड़ो यात्रा आज बांका के मंदार की तराई से आरंभ होगी। कार्यक्रम में एक लाख लोगों के आने की संभावना है। मंदार फिर ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बनेगा।

कांग्रेस के राज्य संगठन प्रभारी भक्तचरण दास व प्रदेश अध्यक्ष डा.अखिलेश कुमार सिंह ने यात्रा के बारे में बताया कि राज्य में 1250 किलोमीटर की यात्रा होगी। मंदार के लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण से भारत जोड़ो यात्रा को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे सभा स्थल के लिए रवाना करेंगे।

गया में होगा यात्रा का समापन

पहले दिन 7.3 किलोमीटर की दूरी तय कर बाराहाट पहुंचेगी। कहा कि यह यात्रा लंबी दूरी तय करते हुए बिहार के प्रायः सभी जिलों में प्रवेश करेगी। यात्रा का समापन गया में होगा। 12 जनवरी तक पटना तक के लिए यात्रा की कार्यक्रम तय हो चुकी है। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि मंदार ऐतिहासिक धर्म स्थली है। यहां पर भगवान ने पर्वत को मथानी बनाकर समुद्र मंथन किया था।

आज कांग्रेस भी मंदार की पावन धरती से देश को जोड़ने के लिए राज्य में पदयात्रा कर रही है। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत आदिवासी समुदाय की पारंपरिक नृत्य से किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदार में उत्सवी माहौल है। मंदार में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस शक्ति परीक्षण करने जा रही है।

दो विशाल मंच बनकर हुए तैयार

सभा करने के लिए मंदार की तराई के पास बायोडायवर्सिटी पार्क समीप दो खुले विशाल मंच का निर्माण कराया गया है। इसमें एक मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन होगा एवं दूसरे मंच पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का संबोधन होगा। कार्यक्रम स्थल पर 25 हजार लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की गई है। पूरे मंदार में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री अवधेश सिंह, भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक प्रणव झा, प्रमंडलीय प्रभारी डा समीर कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर के कांग्रेस विधायक विजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता बृजेश पांडे, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन यादव आदि थे।

इधर, कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र सिंह, कार्यक्रम प्रभारी केशर कुमार सिंह, प्रवीण कुशवाहा, केसर खान, ज्ञान रंजन, प्रो विश्वजीत सिंह, सुरेश यादव सहित अन्य सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें- लालू ने त्यागपत्र के लिए नहीं, बयान में संशोधन को कहा था- सुधाकर सिंह का खुलासा; बोले- नीतीश की नीति पसंद नहीं

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर