Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Banka News: बांका का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल गिरफ्तार, रंगदारी सहित कई अन्य मामले दर्ज; ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

बांका के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल सुनील यादव को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि सुनील यादव हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। मौके से पुलिस बल को देखकर सुनील यादव ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। अब उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By Shambhu Dubey Edited By: Mukul Kumar Updated: Sun, 23 Jun 2024 02:58 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

संवाद सहयोगी, अमरपुर (बांका)। अमरपुर थाना क्षेत्र के पवई चौक से पुलिस ने कट्टा और दो गोली के साथ एक मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी बड़ी जानकीपुर गांव का सुनील यादव है। पुलिस को सूचना मिली कि सुनील यादव हथियार के साथ पवई चौक पर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

मौके से पुलिस बल को देखकर सुनील यादव ने भागने का प्रयास किया। जिसे मौके से पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी में लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सुनील यादव के खिलाफ रंगदारी सहित दो केस अमरपुर थाना में दर्ज है। जो बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला ने मनचलों पर अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप

रजौन (बांका) में एक गांव की महिला के साथ मनचलों द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की है। उसने बताया कि गांव के ही चार मनचले उसे देखकर कहने लगे कि तुम्हारा आज लज्जा भंग कर देंगे।

इसका विरोध करने पर उन्होंने कहा कि ज्यादा बोलोगी तो जान से मार देंगे। महिला ने कहा कि इसके पूर्व भी उसके साथ छेड़खानी की गई थी। छेड़खानी को लेकर आरोपी दो महीने तक जेल में भी रहा है। जेल से निकलने के बाद फिर से महिला को आरोपी द्वारा परेशान किया जा रहा है।

महिला ने कहा कि बाजार आने जाने के क्रम में मनचलों द्वारा अश्लील हरकत करते हुए अश्लील भाषा बोलकर छेड़खानी का प्रयास करते रहता है। इस कारण उसे डरकर रहना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Patna News: दानापुर में BJP नेता के पुत्र के अपहरण की आशंका, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर नेटवर्किंग कंपनी यौन शोषण केस: पुलिस ने तीन पीड़‍िताओं का बयान किया दर्ज, एक युवती को मिल रही धमकी