Move to Jagran APP

Bihar Dengue Case: बांका में डेंगू का विस्फोट! एक दर्जन से ज्यादा मरीज भर्ती, स्वास्थ्य विभाग की दिखी लापरवाही

Bihar Dengue Case बांका में डेंगू का कहर तेज गति से बढ़ा रहा है। अभी तक 1 दर्जन से अधिक लोग डेंगू के चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही साफ तौर पर देखी जा रही है। जहां फॉगिंग एवं छिड़काव के नाम पर सिर्फ अभी तक खाना पूर्ति हुई है। पुनसिया बाजार में डेंगू का विस्फोट देखा गया।

By Priyaranjan kumarEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Fri, 22 Sep 2023 04:48 PM (IST)
Hero Image
बांका में डेंगू का विस्फोट एक दर्जन से ज्यादा मरीज भर्ती। फोटो जागरण
 संवाद सूत्र,बांका (Bihar Dengue Case): प्रखंड क्षेत्र में डेंगू का कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। सबसे ज्यादा पुनसिया बाजार (Punasia Market) में डेंगू का कहर है। यहां एक दर्जन से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। डेंगू इलाज की सुविधा को नहीं देखते हुए सभी मरीजों को भागलपुर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

फॉगिंग एवं छिड़काव के नाम पर खानापूर्ति

डेंगू रोकथाम के प्रभावी इंतजाम न होने से प्रखंड में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके चलते ही एक सप्ताह में ही डेंगू के मरीजों का आंकड़ा दो गुना तक पहुंच गया। बारिश के बाद हमलावर हुए मच्छरों से बचाने के लिए स्वास्थ्य  विभाग के जिम्मेदार पूरी तरह उदासीन बने हैं। फॉगिंग एवं छिड़काव के नाम पर सिर्फ अभी तक खाना पूर्ति की जा स्ही है।

यह भी पढ़ें: Dengue Cases in Bihar: बिहार में डेंगू का आंकड़ा 3000 के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 333 नए मरीज

कुछ खास जगह पर सिर्फ फॉगिंग कर दिखावा किया गया। पुनसिया बाजार निवासी कुकू केसरी, राजन केसरी ,बमबम केसरी ,बब्लेश केसरी, संजू देवी, अनिल वर्मा, राजकुमार केसरी, चांदनी देवी, संजय गुप्ता सहित एक दर्जन से अधिक मरीज भागलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

पुनसिया बाजार निवासी बब्लेश केसरी ने बताया कि डेंगू की पुष्टि होने के बाद भागलपुर के गोकुल निजी क्लीनिक में भर्ती किया गया है। बाजार वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अविलंब बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाते हुए फागिंग और दवाओं का छिड़काव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: झारखंड में डेंगू का कहर! स्वास्थ्य विभाग ने अब प्राइवेट अस्पतालों को दिया ये सख्त आदेश, मान जाएं नहीं तो...

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।