Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चुनाव से पहले भाजपा के हो गए Nitish के ये बड़े नेता, Samrat Chaudhary ने दिलाई सदस्यता; अब JDU के वोट बैंक पर पड़ेगा असर

Bihar News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। बांका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल सिंह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि कौशल सिंह के समाजसेवा के कार्यों से पार्टी परिचित है। इनके आने से पार्टी बांका में ओर भी मजबूत होगी।

By Shekhar Kumar Singh Edited By: Mukul KumarUpdated: Sun, 21 Jan 2024 09:39 AM (IST)
Hero Image
भाजपा में शामिल हुए जदयू के बड़े नेता, सम्राट चौधरी ने व्यक्त की प्रसन्नता

संवाद सूत्र, बांका। Bihar Political News In Hindi बांका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कौशल सिंह भाजपा के हो गए। वे प्रदेश कार्यालय पटना में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सदस्यता दिलाई है।

इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ,पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ,पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, जनक व विधायक संजीव चौरसिया उपस्थित थे। सम्राट चौधरी ने कौशल सिंह के पार्टी में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि कौशल सिंह के समाजसेवा के कार्यों से पार्टी परिचित है। इनके आने से पार्टी बांका में ओर भी मजबूत होगी।

कौशल सिंह ने पीएम मोदी के कार्यों की कर दी सराहना

इधर, कौशल सिंह ने कहा वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों ,विश्व में भारत की बढ़ती साख ,आत्मनिर्भर भारत ,एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं मोदी की गारंटी से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ा हूं।

ज्ञात हो कि कौशल सिंह से सामूहिक विवाह का आयोजन करते आ रहे हैं। किसानों की समस्या निदान के लिए फ्री में बीज वितरण से लेकर जरुरतमंमदों के बीच कंबल और खेल को बढ़ावा देने के लिए युवा को प्रोत्साहित करना सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 108 कन्याओं का किया पूजन

इसके अलावा भागलपुर में मातृ शक्ति के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अलीगंज ठाकुरबाड़ी में अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर विराट 108 कन्या पूजन का आयोजन जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में किया।

कन्याओं का पैर धोने के बाद आरती उतारकर भोग खिलाया और उनसे आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के संयोजक ई. श्रीकांत कुशवाहा थे। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि आज भगवान श्री राम का नए विग्रह भव्य एवं दिव्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं।

ऐसे पावन अवसर पर विराट कन्या पूजन कर प्रभु राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह बिना विघ्न बाधा के सम्पन्न हो और देश उन्नति और तरक्की का मार्ग प्रशस्त करें, इसकी कामना करते हैं। देश में रामराज की कामना करते हुए मां के विभिन्न स्वरूप के कन्याओं की पूजा भारतीय जनता पार्टी परिवार की ओर से किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रवक्ता ई. श्रीकांत कुशवाहा ने कहा कि बेटियां देवी का स्वरूप हैं, इनकी सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं। भारतीय संस्कृति में हमेशा बहन-बेटियों का स्थान बहुत ऊंचा रहा है।

जहां मां-बहन और बेटी का सम्मान होगा, वहां भगवान निवास करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी कामेश्वरी प्रसाद पम्मी ने कहा कि पृथ्वी का उत्थान वहां है, नारी का सम्मान जहां है।

यह भी पढ़ें-

क्या बदलने वाली है बिहार की सियासत? चुनाव से पहले Nitish ने ललन सिंह को दिया बड़ा झटका, कई कारीबियों को भी लगाया ठिकाने

चुनाव में OBC फॉर्मूला पर काम करेंगे Prashant Kishor, इतने कैंडिडेट को मैदान में उतारने की तैयारी; Nitish पर फिर बोला हमला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें