Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Banka Crime: पानी टंकी की सीढ़ी से झूलता मिला अधेड़ का शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

बांका में पीएचईडी के जलमीनार में सीढ़ी से एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैली है। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को सीढ़ी से लटका देने की बात सामने आ रही है। पुलिस भी साजिश के तहत हत्या कर शव को लटका देने की बात मान रही है।

By Jagran NewsEdited By: Aditi ChoudharyUpdated: Wed, 03 May 2023 09:42 AM (IST)
Hero Image
पानी टंकी की सीढ़ी से लटकता शव मिलने के बाद लोगों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष विनोद। जागरण

अमरपुर (बांका), संवाद सूत्र। बिहार के बांका जिले में गदाल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में एक अधेड़ का शव पीएचईडी के जलमीनार में सीढ़ी से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गदाल गांव निवासी उमेश यादव के रूप में हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग मवेशी लेकर बहियार जा रहे थे। इस दौरान उनकी नजर पीएचईडी के जलमीनार के लोहे की सीढ़ी से झूलते शव पर पड़ी। उन्होंने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

हत्या कर शव लटका देने की आशंका

लोगों ने देखा कि मृतक की पीठ पर मिट्टी लगी थी। प्रथम दृष्टया अधेड़ की हत्या कर शव को सीढ़ी से लटका देने की बात सामने आ रही है। पुलिस भी साजिश के तहत हत्या कर शव को लटका देने की बात मान रही है। आशंका है कि उमेश यादव की दूसरी जगह हत्या कर शव को जलमीनार के लोहे की सीढ़ी में लटका दिया है।

जमीन विवाद में हत्या का आरोप

हालांकि, स्वजन जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि लगभग दो वर्ष पूर्व जमीन विवाद मामले को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इसमें मृतक भी शामिल था। मामले की जांच करने पहुंचे तत्कालीन सीओ एवं थानाध्यक्ष पर एक पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमलाकर कर पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में आधे दर्जन से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार भी किया था। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर