Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सावधानी हटी दुर्घटना घटी, चुल्हे की आग ने साड़ी के पल्लू को पकड़ा; 50 फीसदी से अधिक झुलस गई महिला

Banka News बांका के भीखनपुर गांव में एक महिला चुल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान चुल्हे की आग ने अचानक महिला की साड़ी के पल्लू को पकड़ो लिया। इससे आग फैल गई और महिला बुरी तरह झुलस गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

By Shambhu DubeyEdited By: Aysha SheikhUpdated: Sun, 26 Nov 2023 04:54 PM (IST)
Hero Image
सावधानी हटी दुर्घटना घटी, चुल्हे की आग ने साड़ी के पल्लू को पकड़ा; 50 फीसदी से अधिक झुलस गई महिला

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका)। भीखनपुर गांव में रविवार को चुल्हे पर खाना बनाने के दौरान साड़ी के पल्लू में आग लग जाने से महिला गंभीर रूप झुलस गई। स्वजन ने अमृता देवी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया, जहां डॉ. पंकज कुमार ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

साड़ी के पल्लू ने पकड़ी आग

महिला के पति बबलू मंडल ने बताया कि अमृता बरामदे में लकड़ी के जलावन से चुल्हा पर खाना पका रही थी। इसी दौरान साड़ी के पल्लू ने आग पकड़ ली। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

50 फीसदी से अधिक झुलस गई महिला

ग्रामीणों के मदद से स्वजन ने इलाज के लिए अस्पताल लाया। डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि महिला 50 फीसदी से अधिक आग से झुलस गई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें -

आमजन की सुरक्षा भगवान भरोसे, रात में सड़क पर गश्ती की जगह आराम फरमाती है बिहार के इस थाने की पुलिस

Bihar News: आरोपित की लोगों ने की जमकर पिटाई, किसी तरह चार थानों की पुलिस ने बचाई जान; अधिकारियों से भी झड़पे लोग