Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'JDU नेताओं को मुहूर्त का इंतजार.. नीतीश की एक गलती से बिखर रहा कुनबा', RLJD प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का हमला

Upendra Kushwaha रालोजद के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जदयू बिखरने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू के कई सांसद और विधायक उनके संपर्क में हैं। कुशवाहा ने लालू यादव को बेचारा कहने पर भी नीतीश कुमार की खिंचाई की।

By Sonam Kumar SinghEdited By: Yogesh SahuUpdated: Sun, 27 Aug 2023 01:37 PM (IST)
Hero Image
'JDU नेताओं को मुर्हूत का इंतजार.. नीतीश की एक गलती से बिखर रहा कुनबा', RLJD प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का हमला

RLJD Chief Upendra Kushwaha : संवाद सूत्र, बांका। रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के एक गलती के कारण जदयू ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है।

जदयू बिहार में अब डूबने वाली नाव बन गया है, जिसकी सवारी कोई नहीं करना चाह रहा है। नीतीश कुमार के पार्टी के कई सांसद, विधायक के अलावा कई बड़े नेता रालोजद और अन्य पार्टी के संपर्क में हैं।

जो सियासी जमीन तालाशने के लिए बस मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को एक होटल में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

राजद के खिलाफ बोलकर सत्ता में आए थे नीतीश : उपेंद्र

उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में राजद के खिलाफ अभियान चलाकर सीएम सत्ता में आए। अब उस राजद से हाथ मिलाने के बाद नीतीश कुमार और उनकी पार्टी का कोई जन आधार नहीं बचा है।

अब बिहार की जनता खासकर लव-कुश समाज उन पर भरोसा नहीं करेगी। उन्होंने अपना उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को बना दिया है। अब तेजस्वी के लिए वे बिहार में वोट मांगने निकलेंगे। जिसे बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

लालू बेचारा है तो जनता से माफी मांगें नीतीश : कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) हमेशा भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं। लेकिन कुछ दिन पहले नीतीश कुमार का लालू प्रसाद यादव के लिए बयान आया। जिसमें उन्होंने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को बेचारा कहा।

कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता को बताएं कि लालू यादव (Lalu Yadav) को चारा घोटाला (Fodder Scam) में फंसाने के लिए कौन न्यायलय के दरवाजे पर गया था। अगर, वो सच में बेचारा है तो सीएम को बिहार की जनता से माफी मांगने की आवश्यता है।

रालोजद प्रमुख (RLJD Chief) कुशवाहा ने कहा कि जदयू पूरी तरह से समाप्त हो रही है। बिहार की जनता रालोजद के साथ खड़ी है। जदयू और राजद को सत्ता में रोकने के लिए रालोजद ही एक मात्र विकल्प है।

एमपी-एमएलए का पद साधन, साध्य नहीं

उन्होंने कहा कि सांसद, मंत्री और विधायक बनने के बाद लोग चुप हो जाते हैं। लेकिन, पद मिलने के बाद लोगों की सेवा के लिए क्या कुछ कर सकते हैं। वे पद का इस्तेमाल कर लोगों के लिए क्या कर सकते हैं।

वो हम करते हैं। सांसद, विधायक और मंत्री बनकर अगर रहना होता तो केंद्रीय मंत्री और विधान पार्षद के पद नहीं ठुकराता। लेकिन, बिहार की जनता के लिए लड़ाई लड़नी है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें