Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दो नाबालिग सहेलियों ने रचाया विवाह, परिजनों ने धोया मांग का सिंदूर; लड़कियों ने खाई जीने मरने की कसम

बिहार के एक गांव में दो नाबालिग सहेलियों ने शादी रचा ली। इस खबर से उनके परिवार और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। दोनों लड़कियों को अलग-अलग कर दिया गया है। प्रेमी बनी लड़की अपनी प्रेमिका को साथ रखने की जिद पर अड़ी है। दूसरी ओर दूसरी लड़की के मांग का सिंदूर धो दिया गया है। ग्रामीण भी दोनों लड़कियों को अलग-अलग रखने का दबाव बना रहे हैं।

By Kundendru Kumar Singh Edited By: Rajat Mourya Updated: Thu, 26 Sep 2024 05:15 PM (IST)
Hero Image
बिहार में दो नाबालिग सहेलियों ने रचाया विवाह (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। बेलहर प्रखंड के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी 16 वर्षीय सहेली के घर में जाकर गुरुवार को उसकी मांग भर दी। उसे खींचकर अपने घर ले गई। इसके बाद दोनों किशोरियों के परिवार वाले व कुछ ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनके स्वजन ने दोनों को अलग किया। किशोरी की मांग का सिंदूर भी धो दिया।

इस दौरान एक किशोरी ने अपने परिवार वालों को नोचकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों सहेलियों के बीच काफी दोस्ती थी। दोनों ने छठी कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी। एक लड़के की तरह रहती थी। दूसरी उसके साथ प्रेमिका की तरह रहती थी। परिवार वाले बराबर इसका विरोध करते थे, लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थीं।

'तीन सालों से चल रहा था प्रेम संबंध'

दोनों इंटरनेट मीडिया पर तस्वीरें भी पोस्ट करती थीं। परिवार वालों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के स्वजन इन्हें दूर रखने का प्रयास करते थे, लेकिन लड़कियां मानने को तैयार नहीं थीं। गुरुवार दोपहर किशोरी सहेली के घर पहुंची और उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया।

लड़कियों ने खाई जीने-मरने की कसमें

इसके बाद उसे खींचकर अपने घर लेकर चली गई। इसके बाद सहेली के घरवाले भी वहां पहुंच गए। दोनों लोगों के सामने साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगीं। बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इनके मन में विवाह करने की सोच जगी है।

बेलहर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें