Move to Jagran APP

पिकअप में मार्बल के नीचे छुपाकर ले जा रहा था 110 पेटी शराब, पुलिस ने रोका तो वाहन छोड़कर भागा चालक

बुधवार को पुलिस ने एक पिअकप वाहन से 110 पेटी शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं चालक जंगल का लाभ लेकर भागने में सफल हो गया। जानकारी के अनुसार पुलिस देवघर-चांदन पक्की पर गश्ती कर रही थी।

By Prateek JainEdited By: Prateek JainUpdated: Wed, 04 Jan 2023 10:55 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने एक पिअकप वाहन से 110 पेटी शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

चांदन (बांका), संवाद सूत्र: बुधवार को पुलिस ने एक पिअकप वाहन से 110 पेटी शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं, चालक जंगल का लाभ लेकर भागने में सफल हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस देवघर-चांदन पक्की पर गश्ती कर रही थी। इसी क्रम में पांडेडीह के आगे बेहंगा पुल पर देवघर की ओर से एक मार्बल लोड पिकअप वाहन पर संदेह होने पर रोकने का इशारा किया।

पुलिस को देखकर वाहन चालक वाहन को तेजी से लेकर आगे बढ़ गया और जंगल के समीप गाड़ी खड़ी कर चालक जंगल के रास्ते भाग गया। पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा भी किया, लेकिन घने कोहरे के कारण वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका।

आरोप के घेरे में उत्‍पाद विभाग

वाहन की जांच करने पर मार्बल के नीचे सिर्फ शराब की पेटी देखी थी। 110 पेटी शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। इस बड़ी खेप के पकड़े जाने पर एक बार फिर उत्पाद विभाग द्वारा करुआ पत्थर में लगा बैरियर आरोप के घेरे में आ गया है।

इतनी बड़ी मात्रा में शराब से भरा पिकअप किस स्थिति में बैरियर पर बिना जांच के पार कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि बैरियर पर तैनात होमगार्ड के जवान वाहन जांच के नाम पर केवल वसूली करते हैं। इस कारण शराब की खेप पार कर आ गई।

यह भी पढ़ें- हकीकत: सात लाख गिरफ्तारियां, ढाई लाख लीटर शराब बरामद; बिहार में छह साल की हुई शराबबंदी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें