Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Begusarai News: स्पेशल रिवॉल्वर और कट्टा के साथ बेगूसराय का क्रिमिनल गिरफ्तार, बना रहा था खतरनाक प्लान

Begusarai News बेगूसराय के गढ़पुरा थाना की पुलिस ने बुधवार की शाम एक देसी कट्टा एक रिवाल्वर एवं दो गोली के साथ मालीपुर पंचायत के मुसेपुर गांव निवासी अनिकेत कुमार उर्फ संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हथियार में एक देसी कट्टा एक देसी रिवाल्वर एवं दो गोली शामिल है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

By Arun Chandra Jha Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Fri, 31 May 2024 03:32 PM (IST)
Hero Image
बेगूसराय से रिवॉल्वर के साथ क्रिमिनल गिरफ्तार (जागरण फोटो)

संवाद सूत्र, गढ़पुरा (बेगूसराय)। Begusarai News: बेगूसराय के गढ़पुरा थाना की पुलिस ने बुधवार की शाम एक देसी कट्टा, एक रिवाल्वर एवं दो गोली के साथ मालीपुर पंचायत के मुसेपुर गांव निवासी अनिकेत कुमार उर्फ संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद हथियार में एक देसी कट्टा, एक देसी रिवाल्वर एवं दो गोली शामिल है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया। उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अनिकेत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

इस संबंध में गुप्त सूचना मिलने पर की गई कार्रवाई में अनिकेत कुमार को उसके घर से ही हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक पूरे दिन नशापान कर घर में भी तबाही मचाते रहता था।

इसको लेकर यह भी आशंका जताई जा रही है कि घर के लोग ही इसके बारे में पुलिस को गुप्त सूचना देकर गिरफ्तार करवाया होगा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अनिकेत कुमार पर गढ़़पुरा एवं अन्य थाना में कहीं कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

यह भी पढ़ें

Bihar Weather Today: बिहार के 12 जिलों में बारिश के आसार, 7 शहरों में चलेगी तेज आंधी; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

KK Pathak: केके पाठक ने कर दिया वह काम, जो 75 साल में कभी नहीं हो सका, बिहार के बच्चे हमेशा रखेंगे याद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें