Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Begusarai News: बेगूसराय के फेमस डॉक्टर की पत्नी ने किया कमाल, एएसपी के पद पर मिली पदोन्नति, गांव में खुशी की लहर

Begusarai News प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी डा. वीरेंद्र कुमार की पत्नी वंदना को एएसपी के पद पर प्रोन्नति मिलने से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों की लंबी कतार देखी गई। बताते चलें कि वे लंबे समय से डीएसपी के पद पर कार्यरत थीं। वर्तमान में वे बेगूसराय जिले के बीएमपी आठ में वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

By Rajnesh Kumar Sinha Edited By: Sanjeev KumarUpdated: Sun, 04 Feb 2024 04:34 PM (IST)
Hero Image
डॉ. वीरेंद्र कुमार की पत्नी वंदना को मिला प्रमोशन (जागरण)

संवाद सूत्र, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)। Begusarai News: प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी डॉ. वीरेंद्र कुमार की पत्नी वंदना को एएसपी के पद पर प्रोन्नति मिलने से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों की लंबी कतार देखी गई। बताते चलें कि वे लंबे समय से डीएसपी के पद पर कार्यरत थीं।

वर्तमान में वे बेगूसराय जिले (Begusarai District) के बीएमपी आठ में वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे बखरी अनुमंडल पुलिस अधिकारी के रूप में कार्य कर रही थीं। वे अपराध के खिलाफ सख्त तेवर के लिए जानी जाती हैं।

पटना पुलिस मुख्यालय से प्रमोशन वाली सूची जारी होने के बाद से धर्मपुर गांव में खुशी का माहौल है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष इंदिरा देवी, डा. मृत्युंजय कुमार, डा. मनीष कुमार, जनार्दन सिंह, पूर्व मुखिया रिंकू देवी, निरंजन कुमार सिंह, लुखो सिंह, आको सिंह आदि ने वंदना को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस को तोड़ने की तैयारी तेज, 10 से अधिक विधायक बदल सकते हैं पाला; क्या होगा बड़ा खेला?

Nitish Kumar: एनडीए में आते ही नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, कई आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य को हटाया, सामने आई यह वजह

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर