Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Begusarai News: देवर की शादी नहीं होने दूंगी... ससुराल में धरने पर बैठी विवाहिता, चार महीने की गर्भवती हैं गुंजा

Bihar News देवर द्वारा घर में नहीं रखे जाने एवं उसका दूसरे लड़की के साथ विवाह ठीक होने के बाद तिलक चढ़ने से पहले ससुराल में धरने पर बैठ गई। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव की है। गुंजा अपने ससुर राजकुमार पोद्दार के दरवाजे पर गुरुवार की संध्या से ही धरना पर बैठी हुई है। अब मामले से सभी लोग साइड हट रहे हैं।

By Balwant Chaudhary Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 02 Mar 2024 02:04 PM (IST)
Hero Image
ससुराल में प्रवेश को धरने पर बैठी विवाहिता (जागरण)

संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय)। Begusarai News: विवाह उपरांत लड़की का अपने पति से बनाव नहीं हो सका और एक वर्ष उपरांत ही संबंध विच्छेद हो गया। तलाक होते ही अपने देवर के साथ मंदिर में विवाह के बाद कोर्ट मैरिज किया। फिर कहानी में ट्विस्ट आ गया।

देवर द्वारा घर में नहीं रखे जाने एवं उसका दूसरे लड़की के साथ विवाह ठीक होने के बाद तिलक चढ़ने से पूर्व ही वह ससुराल में धरने पर बैठ गई। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव की है। गुंजा अपने ससुर राजकुमार पोद्दार के दरवाजे पर गुरुवार की संध्या से ही धरना पर बैठी हुई है।

दूसरी तरफ, छौड़ाही थाना की महिला पुलिस अधिकारी एवं थाना में महिला हेल्प डेस्क रहने के बावजूद पुलिस पदाधिकारी देर रात गुंजा को हंगामा नहीं करने, महिला थाना में जाकर शिकायत दर्ज करने की बात कहते हुए वीडियो क्षेत्र में काफी प्रसारित हो रहा है।

पति पसंद नहीं, देवर को दिल दे बैठी

गुंजा का कहना है कि चार वर्ष पहले उसकी शादी छौड़ाही थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव निवासी राजकुमार पोद्दार के बड़े पुत्र संतोष कुमार के साथ हुई थी। परंतु, सनातन कुमार उसे पसंद नहीं आया। इसी दौरान देवर ऋतिक उसे पसंद करने लगा। पति से विधिवत अलग होते ही वह भी देवर से काफी प्यार करने लगीं।

गुंजा समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित एक मंदिर का पर्ची एवं कोर्ट मैरिज कागजात दिखती हुई बोलीं 25 जुलाई 2022 को दोनों ने दलसिंहसराय के एक मंदिर में शादी करने के बाद कोर्ट मैरिज भी किया है।

पति की दूसरी शादी, धरने पर बैठी गुंजा : वह बताती हैं कि उसी दिन से ऋतिक रोसड़ा बाजार में किराए का घर लेकर उसे रखे हुए था, परंतु ,अपने घर पर नहीं लाता था। गुरुवार को गुंजा को पता चला कि घर वाले ऋतिक की दूसरी शादी करने वाले हैं। इसके लिए सारी तैयारी हो गई है। शुक्रवार को तिलक चढ़ेगा, इसके बाद रात में ही गुंजा अपने ससुराल बरदाहा पहुंच गई, लेकिन यहां उसे घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इसके बाद घर के बाहर बैठ गई।

पुलिस ने नहीं दिया सहारा, ग्रामीणों ने भी छोड़ा बेसहारा

नीय लोगों की सूचना पर छौड़ाही पुलिस पहुंच समझाने का प्रयास किया। गुंजा घर में प्रवेश दिलाने नहीं तो कार्रवाई करने की बात कर रही थीं। परंतु, पुलिस महिला थाना जाने की सलाह दे रहे थी। रात होने के कारण गुंजा को दूसरे के घर में शरण दिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन दूसरे लोगों ने भी गुंजा को अपने घर में रखने से इंकार कर दिया।

इसके बाद से गुंजा लगातार अपने ससुराल में ससुर के घर के बाहर बैठी हुई है। लोग समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दोनों में से कोई पक्ष सुनने को तैयार नहीं है। फिलहाल गुंजा का कहना है कि वह जाएगी तो इसी घर में, वरना मर जाना पसंद करेगी।

भूखे रहने से बिगड़ी तबीयत

14 घंटे से भी अधिक समय तक ससुराल में भूखे प्यासे बैठे रहने व गर्भवती रहने के कारण गुंजा की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने पर अपना इलाज कराने सीएचसी छौड़ाही गई। गांव के लोग भी उसके पक्ष में हैं तथा गुंजा फिर जल्द ही आने की बात कही है। वहीं गुंजा के पति सहित ससुराल पक्ष के कोई पुरुष सदस्य घर में नहीं हैं।

इस संबंध में छौड़ाही थाना अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: मुसलमानों से तेजस्वी ने कर दी बड़ी मांग, हजारों की भीड़ ने खड़े किए हाथ, बोले- मर मिटेंगे...

Bihar News: एक्शन में नीतीश सरकार, भंग कर दिए ये 5 आयोग, मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया एलान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें